Ratan Tata: रतन टाटा ने अपनी वसीयत 23 फरवरी 2022 को तैयार की थी। इसमें उन्होंने अपने घरेलू स्टाफ, ऑफिस कर्मचारियों, दोस्तों और यहां तक कि अपने पालतू कुत्ते के लिए भी कुछ न कुछ देने का फैसला किया था।
रतन टाटा के निधन के बाद टाटा समूह में उनकी जगह कौन लेगा इसको लेकर कयासबाजी जारी है। इस बीच कई नाम सामने आ रहे हैं जो फ्यूचर लीडर्स हो सकते हैं। जिमी टाटा, नोएल टाटा, नेविल टाटा, माया और लीह का नाम इसमें शामिल है।
Ratan टाटा के निधन के बाद एक तरफ जहां हर किसी की आंखें गमगीन हैं, वहीं उनके पेट डॉग 'गोवा' ने खाना-पीना तक छोड़ दिया है। अंतिम संस्कार से पहले रतन टाटा के पार्थिव शरीर को जिस ताबूत में रखा गया, गोवा उसके पास ही चिपक कर बैठा रहा।
बिजनेसमैन रतन टाटा का बुधवार रात मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में निधन हो गया था। गुरुवार को उन्हें अंतिम विदाई देने राजनेता, बिजनेसमैन से लेकर फिल्म स्टार्स तक पहुंचे। आमिर खान अपनी एक्स पत्नी किरण राव के साथ रतन टाटा को अंतिम विदाई देने पहुंचे।
टाटा सन्स के पूर्व चेयरमैन रतन टाटा का बुधवार देर रात निधन हो गया। उन्होंने 86 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। रतन टाटा को अंतिम विदाई देने जनसैलाब उमड़ पड़ा। इस दौरान पत्नी श्लोका मेहता के साथ आकाश अंबानी, आमिर खान और तमाम नेता और उद्योगपति पहुंचे।
मुंबई। प्रसिद्ध उद्योगपति रतन टाटा का बुधवार को मुंबई के एक अस्पताल में 86 साल की उम्र में निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार आज पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। रतन टाटा का पार्थिव शरीर मुंबई के नरीमन पॉइंट स्थित नेशनल सेंटर फॉर परफॉर्मिंग आर्ट्स (एनसीपीए) में रखा गया है। राजनेता से लेकर उद्योगपति तक उन्हें अंतिम श्रद्धांजलि दे रहे हैं।