Ratan Tata Death: ये 5 लोग हो सकते हैं टाटा ग्रुप के फ्यूचर लीडर्स- Video

रतन टाटा के निधन के बाद टाटा समूह में उनकी जगह कौन लेगा इसको लेकर कयासबाजी जारी है। इस बीच कई नाम सामने आ रहे हैं जो फ्यूचर लीडर्स हो सकते हैं। जिमी टाटा, नोएल टाटा, नेविल टाटा, माया और लीह का नाम इसमें शामिल है।

Share this Video

दिग्गज उद्योगपति रतन टाटा ने 86 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया। मुंबई के अस्पताल में उन्होंने बुधवार 9 अक्टूबर को अंतिम सांस ली। गुरुवार 10 अक्टूबर को उनका अंतिम संस्कार किया गया। रतन टाटा ने 74 साल की उम्र में 2012 में रिटायरमेंट ले लिया था और वह तकरीबन 20 साल तक टाटा ग्रुप के चेयरमैन रहे थे। रतन टाटा के निधन के बाद उनकी कोई संतान न होने के चलते उत्तराधिकार को लेकर काफी अटकलें जारी हैं। इस बीच सबसे बड़ा सवाल है कि 34 लाख करोड़ के विशाल टाटा समूह में कौन रतन टाटा की जगह लेगा। आपको बता दें कि 2017 से एन चंद्रशेखरन होल्डिंग कंपनी टाटा संस के अध्यक्ष के रूप में काम कर रहे हैं। वहीं परिवार के कई अन्य सदस्य बिजनेस में अलग-अलग अपनी जिम्मेदारियां निभा रहे हैं। आइए जानते हैं उन 5 लोगों के बारे में जो फ्यूचर लीडर्स हो सकते हैं। 

Related Video