रूस-यूक्रेन के बीच जारी युद्ध (Russia Ukraine War) को 25 मार्च को 30 दिन हो गए हैं। इस बीच यूक्रेनी नौसेना ने तटीय शहर बर्दियांस्की( Berdyansk) के पास एक रूसी लैंडिंग जहाज को नष्ट करने का दावा किया है। वहीं, Ukrinform के अनुसार, पिछले एक महीने में रूस को भारी नुकसान हुआ है। यूक्रेन द्वारा 15,800 रूसी सैनिकों के मारे जाने का दावा किया जा रहा है।