Ukraine-Russia War: यूक्रेन के सबसे युवा सांसद शिवतोस्लाव युराश (Ukraine's youngest MP Svyatoslav Yurash) ने भी युद्ध प्रभावित देश में मौजूदा स्थिति पर यूक्रेन के राष्ट्रपति (President of Ukraine)के साथ बात करने के लिए पीएम मोदी (Prime Minister Narendra Modi) को धन्यवाद दिया।
14 दिन से यूक्रेन और रूस के बीच जारी युद्ध (Russia Ukraine War) ने कई परिवार खत्म कर दिए। यूक्रेन से जान बचाकर भाग रहे लोग परिवार सहित रास्ते में ही मारे जा रहे हैं। ये तस्वीर भी मां और उसके दोनों बच्चों की है, जो मौत को चकमा नहीं दे सके। पढ़िए एक ह्रदयविदारक घटना(A heartbreaking story) कहानी...
Russia-Ukraine War की वजह से जियो पॉलिटिकल टेंशन (Geo Politicxal Tension) पैदा हुई है, उससे अनुमान यही लगाया जा रहा है कि क्रूड ऑयल के दाम (Crude Oil Price) 150 डॉलर प्रति बैरल पर भी पहुंच सकते हैं। जिसकी वजह से भारत के लिए मुश्किलें और भी ज्यादा बढ़ जाएंगी।
दरअसल, यूक्रेन के कीव में मेडिकल की पढ़ाई करने वाले साहिल ने खुद आने की बजाय सबसे पहले अपने पालतू डॉगी सुंडू को सुरक्षित घर भेजा है। यूक्रेन से करीब 4,600 किमी दूर रोहतक स्थित साहिल के घर डॉगी सूंडू पहुंच गया है।
रूस और यूक्रेन के बीच जारी जंग (Russia Ukraine War) का 8 मार्च को 13वां दिन है। इस बीच यूक्रेन ने दावा किया है कि उसने रूस के मेजर जनरल विटाली गेरासिमोव को मार दिया है। इससे पहले यूक्रेनी सेना ने मेजर जनरल एंद्रेई सुखोवेत्सकी को भी गिराया था। युद्ध का कवरेज कर रहे एक फोटो जर्नलिस्ट गिलामउ ब्रिकेट(Guillaume Briquet) रूसी गोलीबारी में घायल हुए हैं। इधर, यूक्रेन के राष्ट्रपति ने देश छोड़कर भागने की खबरों का खंडन किया है।
यह ह्रदयविदारक(heart breaking) तस्वीर यूक्रेन के मारियुपोल शहर की है, जहां एक पिता रूसी सेना की गोलीबारी में घायल अपने मासूम बेटे को गोद में लेकर अस्पताल में यहां-वहां भागता रहा। हालांकि उसकी मौत गई। रूस और यूक्रेन के बीच जारी जंग (Russia Ukraine War) का 7 मार्च को 12वां दिन है।
सोशल मीडिया पर रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक रूसी सैनिक यूक्रेनियों द्वारा दी गई चाय की चुस्की लेते और नाश्ता करते हुए दिख रहा हैं।
भारत ने इसके लिए ऑपरेशन गंगा (Operation Ganga) चलाया है, जिसके तहत विमानों को यूक्रेन के सीमावर्ती देशों में भेजा जा रहा है। इस मुश्किल समय में भारतीय छात्रों ने इंसानियत की मिसाल पेश की है। कई भारतीय छात्र अपने साथ अपने पालतू कुत्तों को भी लेकर आए हैं।
यूक्रेन के कीव में 'साथिया' एक भारतीय रेस्तरां है जो रूस के साथ चल रहे संकट के बीच लोगों को आश्रय दे रहा है। यहां अभी 130 लोग सुरक्षित रह रहे हैं।
Russian Major General Death : यूक्रेन पर हमले के आठवें दिन रूस को बड़ा झटका लगा। यूक्रेन ने रूस के एक हाई रैंक अधिकारी को मार गिराया है। मेजर जनरल आंद्रेई सुखोवेत्स्की की मौत को पुतिन की सेना के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। इस बीच खबर है कि रूस ने एयर डिफेंस मिसाइल सिस्टम एस-400 से अभ्यास शुरू कर दिया है। यह नाटो को चेतावनी माना जा रहा है।