UPTET 2021 फाइनल आंसर-की जारी (UPTET Final Answer Key 2022 Released) कर दी गई थी। यूपीटीईटी का सर्टिफिकेट लाइफटाइम मान्य होगा।
उत्तर प्रदेश बेसिक एजुकेशन बोर्ड (UPBEB) जल्द ही अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) परीक्षा के रिजल्ट घोषित कर सकता है। UPTET के रिजल्ट 25 फरवरी तक आने की उम्मीद थी, लेकिन यूपी चुनाव 2022 के कारण इसमें देरी हो गई।
यूपीटीईटी एग्जाम में 2 पेपर आयोजित किए जाते हैं। इसके जरिए प्राइमरी और अपर प्राइमरी कक्षाओं में पढ़ाने की पात्रता दी जाती है। पहला पेपर पास करने वाले पहली से 5वीं तक और दूसरा पेपर पास करने वाले 6वीं से 8वीं तक पढ़ाने के लिए पात्र होते हैं।