धर्म ग्रंथों के अनुसार भगवान श्रीराम और देवी सीता का विवाह त्रेतायुग में मार्गशीर्ष मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी को हुआ था। इसलिए इस तिथि को विवाह पंचमी (Vivah Panchami 2021) के रूप में मनाया जाता है। इस बार ये शुभ तिथि 8 दिसंबर, बुधवार को है। इस दिन प्रमुख राम मंदिरों में विशेष आयोजन किए जाते हैं।