सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने BJP पर बोला हमला, कहा- भाजपा के संरक्षण में अपराधियों की दबंगई से आम आदमी परेशान
Mar 20 2022, 05:24 PM ISTसपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश में दोबारा छल-बल से आई भाजपा के संरक्षण में अपराधियों ने बिना खौफ अपनी अवांछनीय गतिविधियां शुरू कर दी हैं, जबकि प्रशासन तंत्र भी उन पर हाथ डालने से हिचकता है।