भाजपा के पूर्व विधायक संगीत सोम ने एक वीडियो जारी किया है। इस वीडियो में उन्होंने पश्चिमी उत्तर प्रदेश को लेकर चिंता जाहिर की है। उन्होंने कहा कि पश्चिमी यूपी मिनी पाकिस्तान बनने की तैयारी में है।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्विटर पर एक वीडियो साझा कर भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने लिखा कि काशी अभी तक क्योटो नहीं बना पाया है। दिल्ली-लखनऊ वाले यहां आकर फोटो खिंचवाएं।
यूपी के हरदोई में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का काफिला हादसे का शिकार हो गया। बताया जा रहा है कि काफिले की 6 गाड़ियां आपस में ही टकरा गईं। घायलों को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने केंद्रीय बजट 2023 पर कहा कि यह चंद लोगों को लाभ पहुंचाने वाला है। इसी के साथ बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा कि बजट में सिर्फ दावे और वादे ही किए जाते हैं।
रामचरितमानस पर विवादित बयान दिए जाने के कुछ दिन बाद सपा में स्वामी प्रसाद मौर्य का कद बढ़ाए जाने पर बीजेपी हमलावर हो गई है। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि सपा प्रमुख का यह काम मोहम्मद गजनी औऱ मोहम्मद गोरी की याद दिलाता है।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने श्री रामचरितमानस विवाद पर कहा कि वह योगी जी सदन में पूछेंगे कि वह शूद्र हैं या नहीं।
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात के बाद स्वामी प्रसाद मौर्य रामचरितमानस पर की गई टिप्पणी को लेकर बोलने से बचते नजर आए। उन्होंने कहा कि सही समय आने पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अपना पक्ष रखेंगे।
सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने रामचरितमानस को लेकर की गई टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव की चुप्पी को समर्थन बताया है। उन्होंने कहा कि आखिर धर्म के ठेकेदारों का पेट दर्द क्यों हो रहा है।
लखनऊ बिल्डिंग गिरने के बाद सपा प्रवक्ता की मां और पत्नी की मौत हो गई है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इसको लेकर दुख प्रकट किया है। बिल्डिंग गिरने के बाद जांच कमेटी का गठन किया गया है।
समाजवादी पार्टी जल्द ही अपनी सोशल मीडिया टीम को बदलेगी। माना जा रहा है कि बीते दिनों हुई फजीहत के बाद अखिलेश यादव यह फैसला लेने जा रहे हैं। हालांकि अभी तक किसी के नाम का ऐलान नहीं किया गया है।