भाजपा के पूर्व विधायक संगीत सोम ने एक वीडियो जारी किया है। इस वीडियो में उन्होंने पश्चिमी उत्तर प्रदेश को लेकर चिंता जाहिर की है। उन्होंने कहा कि पश्चिमी यूपी मिनी पाकिस्तान बनने की तैयारी में है।

मेरठ: सरधना से पूर्व विधायक ठाकुर संगीत सोम ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया है। इस वीडियो में उन्होंने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि प्रदेश के लोगों को धार्मिक आधार पर बांटने का प्रयास हो रहा है। इस वीडियो का लोग समर्थन करते भी नजर आ रहे हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

अखिलेश यादव और उनके समर्थकों पर लगाया गंभीर आरोप

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में पश्चिमी यूपी को मिनी पाकिस्तान बनाए जाने तक के प्रयास पर सपा अध्यक्ष ने टिप्पणी की है। पूर्व विधायक संगीत सोम की ओर से कहा गया कि मौजूदा समय में बढ़ती हुई जनसंख्या एक राष्ट्रीय चिंता बनी हुई है। लिहाजा जनसंख्या नियंत्रण को लेकर गंभीरता से काम करने की जरूरत है। संगीत सोम ने आरोप लगाया कि सपा अध्यक्ष और उनके कार्यकर्तओं के द्वारा जाति को लेकर समाज में विद्वेष फैलाया जा रहा है। इसी के साथ हिंदुओं की एकता को तोड़ने का प्रयास भी हो रहा है।

जनसंख्या नियंत्रण को लेकर सभी का ध्यान किया आकर्षित

उनके द्वारा कहा गया कि पूरा देश और पूरा प्रदेश जातियों के आधार पर बांटने का प्रयास किया जा रहा है। ये लोग पाकिस्तान को देखकर भी समझ नहीं रहे हैं। क्या यूपी में अखिलेश यादव और उनके चेले यही स्थिति बनाना चाहते हैं। पश्चिमी यूपी मिनी पाकिस्तान बन रहा है। खासतौर पर इस बात पर चर्चा होनी चाहिए कि बढ़ती आबादी को किस तरह से रुकना चाहिए। अखिलेश यादव और उनके चेलों को रुक जाना चाहिए नहीं तो यूपी में उनका बहुत बुरा हाल होने जा रहा है। संगीत सोम की ओर से जारी किए गए इस वीडियो पर उनके तमाम समर्थकों के द्वारा समर्थन भी किया गया है। उन्होंने वीडियो जारी कर पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बढ़ती जनसंख्या पर लोगों का ध्यान आकर्षित करने का प्रयास किया है। इसी के साथ इसे रोकने के लिए ठोस कदम उठाने की अपील की है।

UP GIS 2023: 18645 MOU हुए साइन, 32.92 लाख करोड़ निवेश के प्रस्ताव, PM मोदी बोले- अब गुड गवर्नेंस से हो रही यूपी की पहचान