समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार को ईवीएम को लेकर ट्वीट किया है। उन्होंने कहा कि जब जर्मनी पहले से ही इसका इस्तेमाल नहीं कर रहा है तो ऐसे में मुख्य निर्वाचन अधिकारी उन्हें क्या समझा रहे हैं।
मैनपुरी उपचुनाव को लेकर सपा नेता पूरी जोर आजमाइश में लगे हुए हैं। अखिलेश यादव स्वंय नेताजी की तरह ही लोगों से मुलाकात कर वोट अपील कर रहे हैं। वहीं तमाम नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भी मैनपुरी में डेरा जमाया है।
रामपुर में अखिलेश यादव ने सीएम योगी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि जब वह सीएम थे तो उनके पास मौजूदा सीएम की फाइल आई थी। लेकिन सपा के लोग नफरत की राजनीति नहीं करते और इसी के चलते उन्होंने फाइल वापस कर दी।
मैनपुरी उपचुनाव से पहले सीएम योगी ने चुनावी सभा में शिवपाल यादव पर जमकर निशाना साधा। इसके बाद सवाल खड़ा हो रहा है कि आखिर क्यों सीएम योगी अखिलेश यादव से ज्यादा शिवपाल यादव पर हमलावर हैं।
प्रसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव की सुरक्षा कम करने पर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश पर निशाना साधा। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि चाचा को भतीजे से ही खतरा था। मगर अब दोनों का मिलाप हो गया है।
यूपी की योगी सरकार ने प्रसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल यादव की सुरक्षा को कम करने का आदेश दिया है। बता दें कि सरकार के इस फैसले को अखिलेश यादव से उनकी नजदीकी को माना जा रहा है। अब शिवपाल यादव को Y कैटेगिरी की सुरक्षा दी जाएगी।
यूपी के रामपुर उपचुनाव को लेकर आजम खान ने बीजेपी पर जमकर हमला किया है। उनका कहना है कि भाजपा सिर्फ दहशत का माहौल बना रही है। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि वह अखिलेश यादव और जयंत का इंतजार कर रहे हैं।
यूपी की मैनपुरी लोकसभी उपुचनाव को लेकर शिवपाल यादव ने कहा कि बीते विधानसभा चुनाव में अखिलेश ने हमारा सहयोग लिया होता तो आज वह मुख्यमंत्री होते। उन्होंने कहा कि साल 2017 में धोखा हो गया और भाजपा ने हमारा फायदा उठाया।
मैनपुरी उपचुनाव के बीच शिवपाल यादव ने कहा नेताजी के निधन के बाद उनकी जिम्मेदारियां बढ़ गई हैं। वह और अखिलेश अब एक ही रहेंगे। इस बीच उन्होंने बीजेपी की नीतियों को लेकर भी निशाना साधा।
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए कन्नौज पहुंचे। इस दौरान अखिलेश यादव ने 2024 चुनाव का प्लान भी बता दिया। उन्होंने कहा कि जहां से पहले चुनाव लड़ा था। वहीं से फिर चुनाव लड़ेंगे।