समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पुलिस मुख्यालय पहुंचे। उन्होंने यहां चाय पीने से भी इंकार कर दिया। उन्होंने कहा कि यहां की चाय नहीं पिएंगे, मुझे भरोसा नहीं है। जहर दे दोगे तो।
यूपी में कांग्रेस की यात्रा भले ही ढाईं दिन की रही हो, लेकिन इस यात्रा में उमड़ा जनसैलाब खासा चर्चा में हैं। वहीं विपक्ष की इस यात्रा से दूरी के भी मायने खास हैं। विपक्षी दल जानते हैं कि भाजपा को हराने के लिए एकता जरूरी है।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पत्नी डिंपल के साथ मैनपुरी पहुंचे। यहां उन्होंने फेमस रेस्टोरेंट में पहुंचकर चाट खाई। इस दौरान क्षेत्र के लोगों से भी उन्होंने मुलाकात की।
भारत जोड़ो यात्रा को लेकर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने राहुल गांधी को एक चिट्ठी लिखी है। इस चिट्ठी में उन्होंने यात्रा की सफलता के लिए राहुल गांधी को बधाई दी है। अखिलेश यादव ने खुद इस चिट्ठी को ट्वीट किया है।
चाचा शिवपाल यादव को साथ लाने के बाद अखिलेश यादव यादवलैंड में सियासी जमीन को मजबूत कर रहे हैं। वह अपना काफी समय प्रचार में लगा रहे हैं। वह परिवार और कार्यकर्ताओं को साथ लेकर लोगों से सीधा जुड़ रहे हैं।
यूपी के अलीगढ़ पहुंचे कांग्रेस नेता और पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद ने अलीगढ़ वासियों से भारत जोड़ो यात्रा में भरपूर सहयोग देने की मांग की है। सलमान खुर्शीद ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा को कोरोना का नाम लेकर रोकने का प्रयास किया जा रहा है।
पीएम मोदी की मां हीरा बेन का शुक्रवार की सुबह निधन हो गया। बता दें कि अहमदाबाद के युवा मेहता इंस्टीट्यूट आफ कॉर्डियोलॉजी एंड रिसर्च सेंटर में हीराबा ने अंतिम सांस ली। निधन की सूचना पर यूपी के तमाम बड़े नेताओं ने दुख प्रकट किया है।
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने नगर निकाय चुनाव में ओबीसी आरक्षण पर सरकार को घेरते हुए कहा कि पिछड़ों के प्रति भाजपा का सौतेला व्यवहार रहा है। उन्होंने कहा कि भीमराव आंबेडकर से मिले अधिकारों को सरकार छीन रही है।
पीएम मोदी की मां हीराबेन के जल्दी ठीक होने के लिए देश के तमाम राजनेताओं ने कमाना की है। राहुल गांधी, अखिलेश यादव, प्रियंका गांधी से लेकर मल्लिकार्जुन खड़गे और अशोक गहलोत ने ट्वीट कर उनके ठीक होने की दुआ की है।
यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव सोमवार को तीन माह से जेल में बंद सपा के पूर्व विधायक दीपनारायण सिंह यादव से जेल में तकरीबन आधे घंटे मुलाकात की। उसके बाद उन्होंने बाहर आकर भाजपा की प्रदेश और केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला।