UP Chunav 2022: पांचवें चरण के प्रचार के लिए अमित शाह के साथ राहुल-प्रियंका भी मैदान में उतरेंगे

Feb 25 2022, 10:19 AM IST

शुक्रवार को केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह की जिले के सोरांव विधानसभा में सभा होगी। इसके अलावा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अतीक अहमद के इलाके में रोड शो करेंगे। साथ ही कांग्रेस के नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी की भी रैली, सभा और रोड शो आयोजित है। जिससे पूरे दिन जिले में गहमागहमी का माहौल रहेगा। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी शुक्रवार को रोड शो के जरिए शहर उत्तरी में जनता के बीच जाएंगी। प्रियंका के रोड शो को लेकर कांग्रेसी उत्साहित हैं। वह शहर उत्तरी के प्रत्याशी अनुग्रह नारायण सिंह के लिए वोट मांगेंगी।