गुजरात में 6 नगर निगमों में 576 वार्ड के लिए 21 फरवरी को वोटिंग हो रही है। ये निकाय हैं-अहमदाबाद, वडोदरा, राजकोट, सूरत, जामनगर और भावनगर। पंजाब में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद गुजरात में भाजपा की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है। किसान आंदोलन के चलते भाजपा को पंजाब में नुकसान उठाना पड़ा था। गुजरात में भाजपा ने 31 मुस्लिम उम्मीदवारों को मैदान में उतारा है।