अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने भारतीय अमेरिकी डॉ. आशीष कुमार झा (Dr. Ashish Kumar Jha ) को बड़ी जिम्मेदारी दी है। वह कोरोना के खिलाफ लड़ाई में महत्वपूर्ण रोल निभाएंगे। आशीष झा को व्हाइट हाउस का नया COVID-19 प्रतिक्रिया समन्वयक बनाया गया है।
अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने यूक्रेन को 80 करोड़ डॉलर की अतिरिक्त सुरक्षा सहायता देने की घोषणा की। नए सहायता पैकेज में 9,000 एंटी-आर्मर सिस्टम, 800 एंटी-एयरक्राफ्ट सिस्टम और ड्रोन भी शामिल हैं।
यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की (Volodymyr Zelensky) ने अमेरिकी कांग्रेस को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने पर्ल हार्बर और 11 सितंबर, 2001 के आतंकवादी हमलों का हवाला दिया और अमेरिकी कांग्रेस से रूस के खिलाफ यूक्रेन की लड़ाई में और अधिक मदद की अपील की।
रूस के प्रतिबंधों के दायरे में अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन और रक्षा सचिव लॉयड ऑस्टिन भी हैं। रूस ने कहा कि यह प्रतिबंध वाशिंगटन द्वारा अपनाई गई रसोफोबिक नीति का परिणाम है।
ज़ेलेंस्की ने कहा कि हमें जल्द से जल्द हमलावर को रोकना चाहिए। व्हाइट हाउस ने कहा कि नेताओं ने 30 मिनट से अधिक समय तक बातचीत की है। राजधानी कीव और पूर्वी शहर खार्किव में बढ़ती हिंसा के बीच यूक्रेन पर रूस के आक्रमण के छह दिन बाद राष्ट्रपति बिडेन का फोन आया।
पुतिन द्वारा यूक्रेन में अपनी सेना को दो अलग-अलग परिक्षेत्रों को सुरक्षित करने का आदेश देने के बाद रूस को एक अंतरराष्ट्रीय प्रतिक्रिया का सामना करना पड़ रहा है। पश्चिमी देश रूस से इसलिए खफा हैं कि यूक्रेन के कुछ हिस्सों को अलग स्वतंत्र मान्यता भी दे दिया गया है।
हैरिस म्यूनिख सुरक्षा सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि संयुक्त राज्य अमेरिका आर्थिक उपायों के साथ नहीं रुकेगा, लेकिन नाटो के पूर्वी हिस्से को और मजबूत करेगा। अमेरिका का दावा है कि रूस ने अपने 190000 सैनिक यूक्रेन को धमकी देने के लिए तैनात कर रखे हैं।
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने चेतावनी दी है कि अगर रूस की सेना ने यूक्रेन पर आक्रमण किया तो वह रूस की महत्वाकांक्षी गैस पाइप लाइन परियोजना नॉर्ड स्ट्रीम 2 की शुरुआत नहीं होने देंगे।
तीन अमेरिकी सांसदों ने अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन से अफगानिस्तान के लोगों के सामने आने वाली आर्थिक और मानवीय आपदाओं को रोकने के लिए देश की संपत्ति जारी करने का आग्रह किया है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता चुने गए हैं। उन्हें 71 फीसदी लोगों ने पसंद किया है। अमेरिकी रिसर्च फर्म मॉर्निंग कंसल्ट के सर्वे में नरेंद्र मोदी लगातार दूसरे साल सबसे लोकप्रिय नेता के रूप में सामने आए हैं।