अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन (US President Joe Biden) G-20 के शिखर सम्मेलन (G-20 Summit 2023) में शामिल होने सितंबर में भारत आएंगे।
मैक्रां ने कहा कि यूरोप को अमेरिका पर अपनी निर्भरता कम करनी चाहिए। हमें ताइवान को लेकर चीन और अमेरिका के बीच टकराव में घसीटे जाने से बचना चाहिए।
कुछ दिन पहले की ही बात है, जब अमेरिकी राष्ट्रपति से चीनी स्पाई बैलून घटना पर सवाल पूछे गए थे। उस दौरान भी उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस को बीच में ही छोड़ दिया था और वहां से उठकर चले गए थे। अब एक बार फिर उन्होंने बीच में ही पीसी छोड़ी है।
अमेरिका के सिलिकॉन वैली बैंक के बाद सिग्नेचर बैंक को भी बंद कर दिया गया है। इसके बाद राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा कि बैंकिंग संकट (US Banking Crisis) के लिए जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की जाएगी।
भारतीय मूल के दो अमेरिकियों को अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने अपनी टीम में शामिल किया है। इनके नाम रेवती अद्वैती और मनीष बापना हैं। दोनों CEO हैं। वे कारोबार के संबंध में राष्ट्रपति को सलाह देंगे।
भारतीय मूल के विवेक रामास्वामी ने भी अमेरिकी राष्ट्रपति पद का चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। निक्की हेली के बाद विवेक रामास्वामी भारतीय मूल के ऐसे दूसरे शख्स हैं, जो अमेरिकी राष्ट्रपति पद के लिए नामांकन की दौड़ में शामिल हो चुके हैं।
रूस और यूक्रेन के बीच चल रही जंग को एक साल हो चुके हैं। इसी बीच, अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन (Joe Biden) अचानक सोमवार 20 फरवरी को यूक्रेन के दौर पर राजधानी कीव पहुंचे। बाइडेन के इस सरप्राइजिंग दौरे से सभी हैरान रह गए।
एक स्ट्रांग और प्राउड अमेरिका की वकालत करते हुए भारतीय मूल की रिपब्लिकन नेता निक्की हेली रंधावा ने बुधवार(15 फरवरी) को औपचारिक रूप से 2024 के अमेरिकी राष्ट्रपति पद के लिए अपनी दावेदारी(2024 presidential bid) पेश की है।
प्रेसिडेंट बिडेन ने एयर इंडिया-बोइंग डील होने पर भी खुशी जताते हुए शुभकामनाएं दी है।
अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन के घर से अमेरिकी न्याय विभाग के अधिकारियों ने छह और गोपनीय दस्तावेज बरामद किए हैं। गोपनीय दस्तावेज उस वक्त के हैं जब जो बाइडेन उप राष्ट्रपति थे। आरोप है कि वह पद छोड़ने से पहले गोपनीय दस्तावेज अपने साथ ले गए थे।