अयोध्या में 22 जनवरी को एक विशेष मुहूर्त में विधिवत रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा की जाएगी। 500 साल में अयोध्या ने सांप्रदायिक संघर्ष से लेकर हिंदू-मुस्लिम एकता तक बहुत कुछ देखा है। जानते हैं अयोध्या में राम मंदिर बनने तक का पूरा इतिहास।
अयोध्या में भगवान राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा से पहले रामभक्तों के लिए एक और बड़ी खुशखबरी आई है। राम मंदिर के लिए 19 जनवरी से हेलीकॉप्टर सेवा शुरू हो जाएगी। अच्छी बात यह है कि इस सुविधा से महज 40 मिनट में आप अयोध्या पहुंच जाएंगे।
22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा है। यानि अयोध्या में भगवान श्रीराम विराजमान होंगे। इस दौरान अनोखी राम भक्ति देखने को मिल रही है। इसी बीच राजस्थान के तीन लड़कों ने ऐसी भक्ति दिखाई है जिसे पूरा देश सलाम कर रहा है।
नरेंद्र मोदी ने 14 जनवरी 1992 को राम जन्मभूमि आकर प्रभु श्री राम का दर्शन किया था। इस दौरान उन्होंने संकल्प लिया था कि राम मंदिर बनने के बाद ही यहां वापस आऊंगा।
भक्तों को ट्रेन से अयोध्या आने में सुविधा हो इसके लिए भारतीय रेलवे ने ट्रेनों के शेड्यूल में बदलाव किया है। केंद्रीय मंत्री दर्शना जरदोश ने एक्स पर अयोध्या जाने वाली ट्रेनों की लिस्ट शेयर किया है।
अयोध्या में भगवान राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर पूरा देश उत्साहित है। इस बीच भोजपुरी के लोकप्रिय सिंगर राकेश मिश्रा ने भगवान राम के स्वागत में एक गाना रिलीज किया है, जो तेजी से वायरल हो रहा है।
Ayodhya Ram Mandir: अयोध्या में 22 जनवरी को श्री राम मंदिर का भव्य शुभारंभ होने वाला है। इस मौके पर शामिल होने के लिए कई सेलिब्रिटीज को भी न्योता मिला है। रामायण में लक्ष्मण का रोल करने वाले सुनील लहरी को भी अब न्योता मिल गया है।
एक भक्त ने अयोध्या राम मंदिर में स्पेशल साड़ी चढ़ाने के लिए अपने पूरे जीवन की कमाई खर्च कर दी है। रेशम की इस साड़ी में जय श्री राम नाम लिखा है। जिसे तैयार करने में भी रोज 10 घंटे का समय दिया है। आईये जानते हैं इस साड़ी की और खासीयत क्या है।
अयोध्या में श्रीराम मंदिर में लगने वाले दरवाजों पर बेहतरीन नक्काशी की गई है। दरवाजों पर हाथी, कमल सहित कई पौराणिक चित्र उकेरे गए हैं।
अयोध्या में भगवान श्रीराम मंदिर के भव्य प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर देशभर में खासा उत्साह है। इस भव्य आयोजन में शामिल होने के लिए राजस्थान से एक 10 साल के बच्चे ने अनोखे तरीके से यात्रा शुरू की है।