कृषि कानूनों के खिलाफ आज किसानों ने 3 घंटे का चक्का जाम किया। दोपहर 12 बजे से 3 बजे के बीच दिल्ली, यूपी और उत्तराखंड को छोड़कर देश के बाकी हिस्सों में चक्का जाम रहा। राकेश टिकैत ने कहा, हमारे पुास पुख्ता सबूत थे कि कुछ लोग चक्का जाम के दौरान हिंसा फैलाने की कोशिश करते। हमारे पास पक्की रिपोर्ट थी। हमने जनहित को देखते हुए उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश को कल होने वाले चक्का जाम से अलग रखा है।