कानपुर के बिकरू में हुए शूटआउट का मुख्य आरोपी विकास दुबे उज्जैन से गिरफ्तार किया गया। वह महाकाल मंदिर में दर्शन के लिए गया था। यूपी, हरियाणा सहित 10 राज्यों की पुलिस उसे खोज रही थी। महाकाल मंदिर की सिक्योरिटी टीम ने उसे संदिग्ध जानकर पकड़ा। फिर महाकाल थाना पुलिस को सूचना दी।