फटी जीन्स पहनने पर विवाद: उत्तराखंड CM को अमिताभ की नातिन के बाद इन 2 स्टार्स ने दिया मुंहतोड़ जवाब

Mar 18 2021, 11:31 AM IST

उत्तराखंड के सीएम तीरथ सिंह रावत के फटी जींस के फैशन को लेकर दिए गए बयान को लेकर सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा फूट रहा है। उन्होंने महिलाओं के कपड़ों को लेकर एक ऐसा बयान दे दिया कि बवाल मच हुआ है। उनकी नजरों में महिलाओं का फटी जीन्स पहनना संस्कार नहीं है। उनके इस विवादित बयान पर जवाब देने एक्ट्रेस गुल पनाग और सिंगर सोना मोहपात्रा भी सामने आई है। सोना ने हैशटैग करके लिखा जो लड़कियां इंडिया में रिप्ड जीन्स पहनती है उन्हें किसी से अनुमति लेने की जरूरत नहीं है। हम गौरवशाली भूमि कोणार्क, खजुराहो, मोढ़ेरा, थिरुयम, विरुपाक्ष से हैं।

तीरथ सिंह रावत ने ली उत्तराखंड के सीएम पद की शपथ, 24 घंटे पहले त्रिवेंद्र सिंह रावत ने दिया था इस्तीफा

Mar 10 2021, 07:42 AM IST

उत्तराखंड में तीरथ सिंह रावत ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। 24 घंटे पहले त्रिवेंद्र सिंह रावत ने सीएम पद से इस्तीफा दिया था। बुधवार की सुबह विधायक दल की बैठक हुई, जिसमें फैसला लिया गया कि अगले सीएम तीरथ सिंह रावत होंगे। उन्होंने शाम 4 बजे उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। तीरथ सिंह फरवरी 2013 से दिसंबर 2015 तक उत्तराखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष थे और चौबट्टाखाल से भूतपूर्व विधायक (2012-2017) है। वर्तमान में तीरथ सिंह रावत भाजपा के राष्ट्रीय सचिव के साथ-साथ गढ़वाल लोकसभा से सांसद भी हैं। पौड़ी सीट से भाजपा के उम्मीदवार के अलावा 2019 के लोकसभा चुनाव में उन्हें हिमाचल प्रदेश का चुनाव प्रभारी भी बनाया गया था।