एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री को लगा एक और झटका, 48 की उम्र में इस एक्टर ने कहा दुनिया को अलविदा

Dec 29 2020, 11:11 AM IST

ये साल यानी 2020 खत्म होने को है लेकिन साल से बुरी खबरें आना अभी भी रूक नहीं रही है। सोमवार को तमिल एक्टर और डबिंग आर्टिस्ट अरुण अलेक्जेंडर (arun alexander) का निधन हो गया। वे 48 साल के थे। अचानक उन्हें हार्ट अटैक आया और उनका निधन हो गया। इसकी जानकारी डायरेक्टर लोकेश कानागराज (lokesh kanagaraj) ने दी। उन्होंने ट्विटर पर अरुण के निधन की खबर फैंस के साथ शेयर की। लोकेश ने लिखा- यकीन नहीं हो रहा कि आप इतनी जल्दी हमें छोड़कर चले जाओगे। अपने आंसू नहीं रोक पा रहा हूं। आपकी कमी को कोई पूरा नहीं कर पाएगा और आप हमेशा मेरे दिल मे खास जगह रखते हैं। 

एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री को फिर लगा झटका, खेलते-खेलते ही 43 की उम्र में इस टीवी एक्टर का हुआ निधन

Sep 18 2020, 11:01 AM IST

टीवी एक्टर सबरी नाथ (sabri nath) का गुरुवार को निधन हो गया है। 43 साल के एक्टर की मौत कार्डियक अरेस्ट से हुई है। उन्हें त्रिवेंद्रम स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां पर उन्होंने अंतिम सांस ली है। रिपोर्ट के मुताबिक एक्टर बैडमिंटन खेल रहा था। तभी उन्हें दिल का दौरा पड़ा। इसके बाद उनके दोस्त ने तुरंत उन्हें पास के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया। सबरी के घर में पत्नी और दो बेटियों हैं। पिछले 15 साल से मलयालम टीवी इंडस्ट्री में एक्टिव थे। सबरी इन दिनों टीवी सीरियल पडाता पैनकिली में अहम रोल निभा रहे थे। एक्टर के साथ वह एक ट्रेन्ड बैडमिंटन प्लेयर भी थे।