करीना कपूर का दूसरा बेटा होने के बाद इसलिए उड़ रहा तैमूर अली खान मजाक, बन रहे ऐसे- ऐसे मीम्स

Feb 21 2021, 04:49 PM IST

करीना कपूर ने 21 फरवरी को दूसरे बेटे को जन्म दिया है। उनके बेटे के जन्म के साथ ही ट्विटर पर मीम्स की बाढ़ आ गई है, जिनमें तैमूर अली खान का जमकर मजाक उड़ाया जा रहा है। लोग तैमूर के मजेदार एक्सप्रेशन वाली फोटोज इंटरनेट पर शेयर कर लिख रहे हैं कि अब तैमूर को टक्कर देने वाला आ गया है। वैसे, आपको बता दें तैमूर अपने छोटे भाई के आने से काफी खुश हैं। तैमूर के नाना रणधीर कपूर ने मीडिया से बात करते हुए बताया है कि तैमूर को जब से इस बात की जानकारी मिली है कि उनकी मां की डिलीवरी हो गई है, तब से वो काफी खुश हैं। तैमूर अपने छोटे भाई से मिलने के लिए अस्पताल भी गए।

समाज की रुढ़िवादी सोच पर भड़कीं करीना कपूर खान, वीडियो में सुने क्या कहा

Nov 07 2020, 05:59 PM IST

वीडियो डेस्क।  करीना कपूर का यह वीडियो भले ही पुराना है, लेकिन इसमें उनका बेबाक अंदाज देखने लायक है. वीडियो में एक्ट्रेस व्हाइट टॉप और स्ट्रैप स्कर्ट में दिखाई दे रही हैं, जिसमें उनका लुक भी कमाल का लग रहा है. बता दें कि करीना कपूर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अकसर अपनी फोटो और वीडियो शेयर कर फैंस के साथ जुड़ी रहती हैं। करीना कपूर के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह जल्द ही लाल सिंह चड्ढा में नजर आएंगी। इस फिल्म में एक्ट्रेस आमिर खान के साथ मुख्य भूमिका अदा करती हुई नजर आएंगी। बताया जा रहा है कि फिल्म अगले साल दिसंबर तक रिलीज हो जाएगी. इससे इतर करीना कपूर एक बार फिर मम्मी बनने वाली हैं. इस बात की जानकारी उन्होंने और सैफ अली खान ने मीडिया को दी थी।