Inside Story: कानपुर देहात की सिकंदरा सीट पर ब्राह्मण बनाम ओबीसी का चुनाव!

Feb 12 2022, 03:53 PM IST

विधानसभा चुनाव 2012 में डेरापुर सीट खत्म कर के सिकंदरा विधानसभा बनाई गई थी। 2012 के विधानसभा चुनाव में सिकंदरा सीट से बीएसपी के इंद्रपाल सिंह ने जीत दर्ज की थी। इंद्रपाल ने मौजूदा अकबरपुर सांसद देवेंद्र सिंह भोले को हराया था। वहीं 2017 के विधानसभा चुनाव में सिकंदर सीट पर बीजेपी के मथुरा पाल ने एसपी के पूर्व सांसद राकेश सचान की पत्नी सीमा सचान को हराया था। लेकिन मथुरा पाल का असमय निधन हो जाने के कारण इस सीट पर उपचुनाव हुआ था। जिसमें मथुरा पाल के बेटे अजीत पाल ने जीत दर्ज की थी। मथुरा पाल को प्रदेश सरकार में मंत्री भी बनाया गया था।