भोपाल में लॉकडाउन के बीच बर्थ-डे पार्टी मना रहे मॉडल और उसके दोस्तों को पुलिस ने अरेस्ट किया है। जिस कमर्शियल काम्पलेक्स में यह पार्टी आयोजित की गई थी, वो कांग्रेस विधायक और पूर्व मंत्री मुकेश नायक के बेटे के नाम है। इसे पार्टी के होस्ट ने किराये पर लिया था। पुलिस ने यहां से 26 लड़के और 7 लड़कियों को पकड़ा। बर्थडे खुद को मॉडल बताने वाले नावेद का था। जब पुलिस मौके पर पहुंची, तब वो गुप्ती से 7 तरह के केक काटते मिला। पुलिस ने अवैध शराब भी पकड़ी है।