पाकिस्तानी क्रिकेटर शाहिद अफरीदी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। यह जानकारी उन्होंने खुद ट्विटर पर दी। शाहिद अफरीदी ने लोगों से दुआ करने की अपील की है।
यूं लगता है कि जैसे मध्य प्रदेश में कोरोना संबंधी नियम-कायदे सिर्फ आम लोगों के लिए हैं..नेताओं और अफसरों के लिए नहीं। इंदौर में केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के जन्मदिन पर उनके समर्थकों ने सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ाकर रख दीं। यह मामला अभी गर्म ही है कि कांग्रेस के युवा विधायक कुणाल चौधरी कोरोना की चपेट में आ गए हैं। उन्होंने खुद को क्वारेंटाइन कर लिया है। भोपाल में शनिवार को 51 नये केस मिले। बता दें कि मध्य प्रदेश में अब तक 10443 मामले सामने आ चुके हैं। इनमें से 440 की मौत हो चुकी है। हालांकि 7200 से ज्यादा ठीक हो चुके हैं।
'दीया और बाती' जैसे टीवी सीरियल्स में काम कर चुकी एक्ट्रेस दीपिका सिंह गोयल की मां कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं। इस बात की जानकारी एक्ट्रेस ने खुद इंस्टाग्राम के जरिए शेयर की है। इसके साथ ही उन्होंने दिल्ली सरकार और सीएम अरविंद केजरीवाल से मदद की गुहार लगाई है।
पूरी दुनिया पर कोरोना का कहर है। जहां इस महामारी के सामने बड़े से बड़े देश हार मानते नजर आ रहे हैं, वहीं 4 महीने की इस बच्ची ने कोरोना को मात दे दी है। बच्ची का बचना किसी चमत्कार से कम नहीं माना जा रहा है। बच्ची 18 दिन से वेंटिलेटर पर थी।
अब यजुवेंद्र चहल ने कहा है कि लार पर बैन का असर स्पिनर्स पर भी पड़ेगा। उधर, कोरोना की वजह से बीसीसीआई ने श्रीलंका और जिम्बाब्वे का दौरा स्थगित कर दिया है। इसी महीने श्रीलंका के साथ सीरीज प्रस्तावित था।
भारत में कोरोना को लेकर बुरी खबर है। भारत दुनिया में ना केवल सबसे संक्रमित चौथा देश बन गया है, बल्कि भारत में केस भी काफी तेजी से बढ़ रहे हैं। भारत में इतनी तेजी से बढ़ रहे हैं कि दो दिन में भारत ने ब्रिटेन, स्पेन को पीछे छोड़ दिया है।
भारत में महाराष्ट्र कोरोना से सबसे ज्यादा संक्रमित है। अब तक 97648 केस सामने आ चुके हैं। राज्य में अब मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के मंत्रियों तक कोरोना वायरस का संकट पहुंचने लगा है। शुक्रवार को कैबिनेट मंत्री धनंजय मुंडे भी संक्रमित मिले हैं।
भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के 2.98 लाख केस सामने आ चुके हैं। पिछले 24 घंटे में 11128 केस मिले हैं। अब तक 8502 लोगों की मौत हो चुकी है। पिछले 24 घंटे में 394 लोगों की मौत हो चुकी है। सबसे ज्यादा 3607 मामले महाराष्ट्र में सामने आए हैं।
देश में कोरोना को लेकर आईसीएमआर ने एक खुशखबरी दी। इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च ने दावा किया है कि देश में कम्युनिटी ट्रांसमिशन नहीं हुआ है। वहीं स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने कहा, आज देश का रिकवरी रेट 49.21% है।
कोरोना वायरस का खतरा अभी टला नहीं है। देखने में आ रहा है कि कई जगहों पर इसके संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं। ऐसे में, लॉकडाउन में छूट मिलने के बावजूद कुछ सावधानी बरतना जरूरी है।