यूपी के बदायूं में 15 बीघा जमीन के लालच में चाचा औऱ उसके चचेरे भाई ने मिलकर भतीजे और उसकी पत्नी की रॉड से पीट-पीटकर बेरहमी से हत्या कर दी। फिलहाल पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
यूपी के जिले कानपुर में 11 महीने की शादी के बाद फंदे से लटकता दंपति का शव मिला है। इतना ही नहीं मृतक महिला तीन महीने की गर्भवती भी थी। इस वजह से परिजन भी बहुत हैरान है। फिलहाल पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
यूपी के फिरोजाबाद के सरकारी अस्पताल में डिलीवरी के लिए पहुंची एचआईवी पॉजिटिव महिला को डॉक्टर या अस्पताल स्टाफ ने हाथ तक नहीं लगाया। इस दौरान महिला 6 घंटे तक दर्द से तड़पती रही। वहीं प्रसव में देरी के कारण नवजात की मौत हो गई।
यूपी के बदायूं में दो सगे भाइय़ों ने अपने छोटे भाई की पत्नी और उसकी बहन की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी। विवाहिता महिला 7 माह की गर्भवती थी। आरोपी अपने बड़े भाई से उनकी कमाई का हिस्सा मांग रहे थे।
यूपी के जिले बदायूं में दोहरे हत्याकांड का सनसनी मच गई। दो सगी बहनों की बेरहमी से हत्या की गई है। इनमें से एक सात माह की गर्भवती थी। पुलिस ने दोनों के शवों के कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
झारखंड में एक दर्दनाक हादसा हुआ। जहां एक 4 महीने की गर्भवती महिला की सांप के काटने के कारण जान चली गई। घरवालों ने इलाज के लिए ले जाने के बजाए झाड़ फूंक कराने ले गए जिसके कारण उसकी जान चली गई। घटना आज यानि शनिवार 1 अक्टूंबर को हुई।
झारखंड के हजारीबाग में एक दर्दनाक खबर सामने आई है। यहां फाइनेंस कंपनी के चार एजेंटों पर मर्डर का केस दर्ज हुआ है। जबरदस्ती ट्रैक्टर ले जा रहे एजेंट को रोकने के लिए गई प्रेग्नेंट बेटी को उसी से कुचल दिया। दिव्यांग पिता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।
हमीरपुर में डिलीवरी के लिए अस्पताल जा रही महिला के परिजनों ने एंबुलेंस स्टॉफ पर पैसे मांगने का आरोप लगाया है। सीएमओ ने कहा कि यह आरोप गलत है। इसके बाद भी मामले की जांच करवाई जा रही है। यदि स्टॉफ दोषी होगा तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
मकान खाली करवाने गई कानपुर पुलिस ने वर्दी का रौब दिखाते हुए महिलाओं और बच्चों के साथ मारपीट की। इस घटना के दौरान एक गर्भवती महिला भी पुलिस द्वारा की गई इस घटना का शिकार बन गई। इस दौरान पुलिस ने मासूम बच्चों को भी नहीं छोड़ा।
हॉस्पिटल आदि से नवजात चोरी करने की घटनाएं खूब सुनी होंगी, लेकिन एक महिला ने अपने प्रेमी और बेटी के साथ 19 साल की एक गर्भवती को मारकर उसे गर्भ से ही सीधे बच्चा चोरी कर लिया। यह मामला 2019 में सामने आया था। आरोपी जेल में हैं।