चंद्रयान-2 के तहत लॉन्च लैंडर विक्रम से भारतीय अन्तरिक्ष अनुसन्धान संगठन (इसरो) के संपर्क टूटने को करीब 10 दिन हो गए हैं। लैंडर विक्रम का 7 सितंबर को चांद की सतह पर पहुंचने से 2 किमी पहले संपर्क टूट गया था। इसके बाद से इसरो लगातार लैंडर विक्रम से संपर्क साधने की कोशिश में लगा है।