आज रात 1.55 बजे चंद्रयान-2 का लैंडर विक्रम चंद्रमा पर उतरेगा। इसके साथ ही भारत चंद्रमा पर सॉफ्ट लैंडिंग करने वाला चौथा देश बन जाएगा। इससे पहले रूस, अमेरिका और चीन ने यह कारनामा किया है। लेकिन चंद्रमा के अनदेखे दक्षिणी ध्रुव क्षेत्र में उतरने वाला भारत पहला देश होगा। चंद्रमा पर लैंडर विक्रम की लैंडिंग को लेकर पीएम मोदी काफी उत्साहित हैं। उन्होंने सभी देशवासियों से इसे देखने का आग्रह किया।