वैदिक ज्योतिष कुंडली के अनुसार सातवां घर 12 भावों में से एक बहुत महत्वपूर्ण भाव है। इस भाव से विवाह और दांपत्य जीवन से जुड़ी बातों पर विचार किया जाता है। इस घर में अगर पाप ग्रह हो या पाप ग्रहों की दृष्टि पड़ रही हो तो वैवाहिक सुख में कमी आ सकती है।
ज्योतिष शास्त्र में केतु अशुभ यानी पाप ग्रह के रूप में जाना जाता है। कहा जाता है कि जब केतु की महादशा या अन्तर्दशा आती है तो व्यक्ति को कोई-न-कोई परेशानी अवश्य आती है।
हर इंसान की इच्छा होती है कि वो जीवन में कम से कम एक बार विदेश यात्रा जरूर करे, लेकिन बहुत से लोगों की ये इच्छा सिर्फ इच्छा ही बनकर रह जाती है। आप कभी विदेश यात्रा कर पाएंगे या नहीं, इस सवाल का जवाब जन्म कुंडली देखकर पता लगाया जा सकता है।
जन्म कुंडली से व्यक्ति के भविष्य के बारे में कई बातें जानी जा सकती है। इसमें विवाह संबंध भी शामिल हैं। कई लोगों के एक से अधिक विवाह या प्रेम संबंध होते हैं। जन्मकुंडली का सटीक विश्लेषण किया जाए तो यह आसानी से पता लगाया जा सकता है कि संबंधित स्त्री या पुरुष की कितनी पत्नी या कितने पति होंगे।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शनि और मंगल एक-दूसरे के शत्रु ग्रह हैं। जिस व्यक्ति की कुंडली में ये दोनों ग्रह एक ही भाव में होते हैं, उन्हें अपने जीवन में अनेक परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
जन्म कुंडली में जब एक ही भाव में दो ग्रह साथ में हो तो शुभ-अशुभ योग बनता है। इसका प्रभाव व्यक्ति के स्वभाव व जीवन काल पर पड़ता है। जब राहु और सूर्य एक ही भाव में होते हैं तब ग्रहण योग बनता है ।
किसी भी व्यक्ति की जन्म कुंडली देखकर ये जाना जा सकता है कि उसके जीवन काल में धन की स्थिति कैसी रहेगी। यानी उसके पास धन होगा या नहीं। आज हम आपको कुछ ऐसे योगों के बारे में बता रहे हैं जो बताते हैं कि आपको किस प्रकार से धन लाभ होगा।
जन्म कुंडली में स्थित ग्रहों के आधार पर शुभ और अशुभ योग बनते हैं। इनका असर व्यक्ति के जीवन पर हमेशा बन रहता है। आज हम आपको कुंडली में बनने वाले 5 ऐसे अशुभ योगों के बारे में बता रहे हैं, जिनके कारण व्यक्ति को अपने जीवन में अनेक परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
हिंदू धर्म में पुनर्जन्म की मान्यता है। हिंदू धर्म ग्रंथों के अनुसार, मनुष्य का केवल शरीर नष्ट होता है, आत्मा अमर है। आत्मा एक शरीर के नष्ट हो जाने पर दूसरे शरीर में प्रवेश करती है, इसे ही पुनर्जन्म कहते हैं।
किसी व्यक्ति का वैवाहिक जीवन कैसा होगा, इस बात की जानकारी जन्म कुंडली देखकर पता लगाई जा सकती है। आज आप आपको जन्म कुंडली के कुछ ऐसे ही योगों के बारे में बता रहे हैं, जो व्यक्ति के विवाह और वैवाहिक जीवन से जुड़ी खास बातें बता रहे हैं।