यह मंजर जर्मनी और चीन में आई बाढ़ का है। जर्मनी में करीब 700 साल बाद ऐसी बाढ़ देखने को मिली। जबकि चीन में 1000 साल बाद ऐसी प्रलय आई है। मौसम विज्ञानी चेताते हैं कि कोरोना संक्रमण से जूझ रही दुनिया बदलते मौसम के खतरे को नजरअंदाज कर रही है।
पश्चिमी जर्मनी और बेल्जियम में विनाशकारी बाढ़ के बाद चारों तरफ बर्बादी के मंजर नजर आ रहे हैं। इस प्राकृतिक आपदा में रविवार तक 180 से अधिक लोगों की मौत हो गई। हजारों लोग बेघर हो गए हैं। नदियों के उफनने से घर ढह गए और पुल-सड़कें बह गईं। देखिए कुछ शॉकिंग वीडियोज...
सदी की भीषण बाढ़ ने जर्मनी को बर्बाद कर दिया है। बाढ़ से यूरोप में 125 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। बाढ़ का ऐसा भयानक मंजर लोगों ने पहली बार देखा। अकेले जर्मनी में 1300 से अधिक लोग बह गए। देखिए कुछ Shocking Videos
जर्मनी में भीषण बाढ़ और भूस्खलन ने इमरजेंसी लगा दी है। इस आपदा में 60 से अधिक लोगों की मौत की खबर है। 100 से अधिक लोग लापता हैं। हर तरफ बर्बादी का मंजर दिखाई दे रहा है।
यूरो कप 2020 में मंगलवार को खेले गए मैच में इंग्लैंड ने जर्मनी को 2-0 से हराकर क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। वहीं, यूक्रेन ने भी एक्स्ट्रा समय के बाद स्वीडन को 2-1 से हराकर क्वार्टर फाइनल में एंट्री की है। अब शनिवार को इंग्लैंड और यूक्रेन क्वार्टर फाइनल में आमने-सामने होंगी।
कोविड की वजह से हाहाकार मचा हुआ है। सुप्रीम कोर्ट से लेकर हाईकोर्ट तक ऑक्सीजन सप्लाई को लेकर सख्त होता जा रहा है। देश में ऑक्सीजन की मांग को पूरा करने के लिए रोज नए नए इंतजाम किए जा रहे हैं। गुरुवार को जर्मनी से मेगा ऑक्सीजन प्लांट मंगाया गया। प्लांट का एक हिस्सा आज पहुंचा दूसरा हिस्सा शुक्रवार तक पहुंच जाएगा। इस प्लांट से 4 लाख लीटर ऑक्सीजन प्रति दिन प्रोडक्शन हो सकेगा।
भारत को कोरोना महामारी से लड़ने के लिए यूके का साथ मिल गया है। यूके ने भारत की मदद करते हुए 600 मेडिकल डिवाइस भेजा है, जिसमें ऑक्सीजन कन्सेन्ट्रेटर, वेंटीलेटर भी शामिल है। यूके के विदेश मंत्री ने बताया कि मंगलवार तक मेडिकल डिवाइस की पहली खेप भारत पहुंच जाएगी।
भारत में जल्द ही ऑक्सीजन सिलेंडर की कमी दूर होने वाली है। रक्षा मंत्रालय ने जर्मनी से 23 मोबाइल ऑक्सीजन प्लांट को एयरलिफ्ट करने का फैसला किया है। हर प्लांट एक मिनट में 40 लीटर ऑक्सीजन और हर घंटे 2400 लीटर ऑक्सीजन का उत्पादन करता है।
दुनिया के तमाम देशों में अभी भी कोरोना वायरस का कहर जारी है। इसी बीच जर्मनी में कोरोना के बढ़ते हुए मामलों को देखते हुए सख्त लॉकडाउन जैसे कदम उठए गए हैं। यहां कई शहरों में बाहर निकलने पर भी प्रतिबंध लगाया गया है। जर्मनी में 16 राज्यों में 29,875 नए मामले सामने आने के बाद यह कदम उठाया गया।
एक फेसबुक पेज ने इस तस्वीर को पोस्ट करते हुए लिखा है, "यह तस्वीर भारत की नहीं,जर्मनी की है, जहां के बच्चे गुरुकुल में पढ़ते हैं, जिस सनातन संस्कृती-सभ्यता को हम भूल रहे हैं, उसे विदेशी लोग अपना रहे हैं।"