ऐश्वर्या, माधुरी से प्रियंका तक, बॉलीवुड सेलेब्स ने दी दशहरा की बधाई, बोले- बुराई पर सच्चाई की जीत का दिन

Oct 25 2020, 06:48 PM IST

देशभर में दशहरा का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। बॉलीवुड सेलेब्स ने भी फैन्स को इस पर्व की बधाई दी है। बुराई पर सच्चाई की जीत के इस दिन पर ऐश्वर्या राय बच्चन, प्रियंका चोपड़ा, अजय देवगन, अनुष्का शर्मा, माधुरी दीक्षित, अभिषेक बच्चन सहित अन्य सेलेब्स ने इंस्टाग्राम और ट्विटर पर बधाई संदेश लिखा। ऐश्वर्या राय बच्चन ने लिखा- राम और रावण, हर व्यक्ति की शुरुआत एक जैसी होती है, लेकिन उसका अंत कर्म तय करता है जो वह जिंदगी में करता है। दशहरा सभी को मुबारक। सच रहें और सच्चाई से जिये।