यूपी के बलिया जिले में 20 साल युवती का अपहरण कर आरोपी ने दिन दिन तक दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं जब युवती ने शादी की बात कही तो जान से मारने की धमकियां देने लगा। युवती की शिकायत पर पुलिस ने तहरीर दर्ज कर ली है।
यूपी के जिले अलीगढ़ में 15 वर्षीय नाबालिक बहन से चचेरे भाई ने दुष्कर्म का प्रयास किया। भाई के द्वारा इस हरकत के बाद किशोरी ने आहत होकर जहरीला पदार्थ खा लिया पर उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई।
ट्रेन में बरामद युवती के शव मामले में पुलिस ने 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। स्लाइड जांच रिपोर्ट आने के बाद यह पुष्टि हुई की दुष्कर्म के बाद युवती की हत्या की गई थी। मामले की पड़ताल में पुलिस लगी हुई है।
श्रीलंका की टी20 टीम में शामिल रहे क्रिकेटर दनुश्का गुनाथिलाका (Danushka Gunathilaka) पर दुष्कर्म का आरोप लगा है और शनिवार को उन्हें सिडनी से गिरफ्तार कर लिया गया। श्रीलंकाई टीम दनुश्का के बिना ही स्वदेश रवाना हो चुकी है।
यूपी के मैनपुरी जिले में शादी समारोह से एक युवक छह साल की मासूम बच्ची को अपने साथ ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। काफी समय तक मासूम के नहीं मिलने पर खोजबीन करने पर खून से लथपथ बच्ची मिली और उसने घरवालों से रोते हुए पड़ोसी युवक का नाम बताया।
यूपी के फतेहपुर में एक महिला को उसके पति ने तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया। जब पीड़िता शिकायत लेकर थाने पहुंची तो पुलिस ने एफआईआर नहीं दर्ज की। इसके बाद पीड़िता ने एसपी से न्याय की गुहार लगाई है।
यूपी के मेरठ निवासी महिला ने ससुराल वालों पर आरोप लगाते हुए कहा है कि अमेरिका में रहने के दौरान उसके ससुर ने उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया है। महिला ने मेरठ पुलिस को तहरीर देते हुए ससुराल वालों पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है।
यूपी के गोंडा में प्राइवेट क्लीनिक पर इलाज कराने गई महिला से एक झोलाछाप डॉक्टर ने दुष्कर्म किया। इस दौरान आरोपी ने घटना का वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। फिलहाल आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
यूपी के गोरखपुर में 11वीं की छात्रा के साथ उसके ही दोस्त ने दुष्कर्म कर उसे गांव के बाहर बदहवास हालत में छोड़कर मौके से फरार हो गया। पीड़िता का खून अधिक बह जाने के कारण अभी भी उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।
यूपी के सहारनपुर में कॉलेज जा रही छात्रा के साथ एक युवक ने दुष्कर्म किया है। इस दौरान आरोपी ने छात्रा के परिवार वालों को जान से मारने की धमकी दी। फिलहाल पुलिस ने मामले पर मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपी की तलाश शुरूकर दी है।