यूपी के संतकबीर नगर जिले में एक मैरिज हॉल के मालिक ने उसके यहां रिसेप्शन पर काम करने वाली नाबालिग लड़की से चाकू की नोक पर दुष्कर्म किया है। पीड़िता ने मामले की जानकारी 1090 पर दी थी। जिसके बाद पुलिस होटल मालिक की तलाश कर रही है।
यूपी के बदायूं जिले में शनिवार को मिली दलित किशोरी के शव का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। ग्रामीणों के बयान के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में उसने बताया कि किशोरी से दुष्कर्म किया लेकिन उसने पहचान लिया था। इस वजह से उसकी हत्या कर दी।
यूपी के जिले अलीगढ़ में 27 साल बाद महिला ने पति के साथ मिलने के बाद न्याय की गुहार लगाई है। पीड़िता के साथ सात साल की उम्र से ही उसके सौतेले चाचाओं ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। आए दिन दुष्कर्म करते और डरा धमकाकर चुप करा देते।
यूपी के जिले शामली में एक पीड़ित महिला ने थाने में पहुंचकर पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाया है। इतना ही नहीं इंसाफ ना मिलने पर पीड़िता ने आत्महत्या की भी धमकी दी है। पीड़िता ने कई बार थाने पहुंचकर ससुराल पक्ष के लोगों पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
यूपी के जिले बदायूं के फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र में आसफपुर रेलवे स्टेशन के सामने बाग की झाड़ियों में शनिवार को एक 15 वर्षीय किशोरी का शव पड़ा मिला। बताया जा रहा है कि किशोरी नजदीक गांव की रहने वाली थी।
लखीमपुर में दुष्कर्म का प्रयास और जानलेवा हमला करने के मामले में आरोपियों को बचाने की कोशिश करने वाले चौकी इंचार्ज को SP ने सस्पेंड कर दिया है। वहीं इस घटना के दोनों आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।
यूपी के जिले लखीमपुर में दलित बहनों की हत्या के बाद अब एक लड़की की पीट-पीटकर हत्या का मामला सामने आया है। आरोप है कि छेड़छाड़ का विरोध करने पर दो युवकों ने घर में घुसकर लड़की की पिटाई की। जिसकी वजह से उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई।
नोएडा की एक युवती अपने माता-पिता की डांट से नाराज होकर अलीगढ़ पहुंच गई। युवती का आरोप है कि जिस महिला ने उसे अपने घर में आश्रय दिया, उसके बेटे ने युवती से दुष्कर्म किया है। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
यूपी के लखीमपुर मामले में गुरुवार को दोनों नाबालिग लड़कियों का पोस्टमार्टम किया गया है। इस दौरान वीडियोग्राफी भी करवाई गई है। पोस्टमार्टम करने के बाद उनके शवों को परिवार को सौंप दिया गया है। इस दौरान पोस्टमार्टम हाउस में महिला डॉक्टर भी मौजूद थीं।
यूपी के लखीमपुर में नाबालिग बहनों को दोस्ती की सजा दुष्कर्म और जान देकर चुकानी पड़ी। आरोपी दोनों बहनों को बहला-फुसलाकर उन्हें सुनसान जगह पर ले गए और दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। इसके बाद दुपट्टे से गला घोटकर उनकी हत्या कर दी।