रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने गलवान घाटी में झड़प का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा- गलवान घाटी में हमारे वीर सैनिकों ने शौर्य और बलिदान का परिचय दिया। सैनिकों की बहादुरी के कारण ही भारत की एक इंच जमीन को चीन कब्जे में नहीं ले सका।
सुरक्षा वापस करने की जानकारी हरमिलप सिंह ग्रेवाल ने जिला प्रशासन को भी दे दी है। हालांकि उन्होंने बताया कि यह उनका निजी फैसला है। मोर्चे के अन्य उम्मीदवार यह बात माने यह जरूरी नहीं है। क्योंकि यह उनकी अपनी मर्जी है लेकिन उन्हें लगता है कि किसी तरह की सुरक्षा नेता को रखनी ही नहीं चाहिए।
पंजाब सरकार की ओर से दर्ज एफआईआर में मजीठिया पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं। इसमें आरोप लगाया कि कनाडा के ड्रग्स तस्कर जसप्रीत सत्ता मजीठिया की अमृतसर और चंडीगढ़ के आवास पर ठहरते रहे हैं। मजीठिया ने उसे सरकारी गाड़ी और गैनमन दे रखा था।
पंजाब में हो रहे विधानसभा चुनाव को लेकर जन की बात ने ओपिनियन पोल किया है। पोल के अनुसार पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार बना सकती है। आप को 60-63 सीटें मिल सकती हैं।
पंजाब चुनाव में गुरनाम सिंह चढ़ूनी की संयुक्त संघर्ष पार्टी और बलबीर सिंह राजेवाल के संयुक्त समाज मोर्चा के बीच गठबंधन हुआ है। दोनों किसान दल गठबंधन में चुनाव लड़ रहे हैं। बलवीर सिंह राजेवाल को मुख्यमंत्री का चेहरा बनाया गया है।
पंजाब चुनाव में अमृतसर ईस्ट सबसे हॉट सीट बन गई है। यहां से कांग्रेस से सिद्धू और अकाली दल से बिक्रम मजीठिया उम्मीदवार हैं। दोनों के बीच सियासी अदावत चलती है।
अरविंद केजरीवाल का कहना था कि पूरे सिस्टम पर गंदी राजनीति हावी होती जा रही है। आजादी दिलाने में किसी भी कुर्बानी या संघर्ष को देखें तो दो शख्सियत ऐसी नजर आती हैं, जो एक तरह से पूरे आजादी के आंदोलन का प्रतिनिधित्व करती हैं।
भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने कहा कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान के दोस्त नवजोत सिंह सिद्धू की सरकार पंजाब की अखंडता और शांति के लिए खतरा है।
आम आदमी पार्टी के सीएम फेस भगवंत मान ने बुधवार को बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि अगर पंजाब में हमारी सरकार बनती है तो पुलिस को खुली छूट देंगे।
चुनाव आयोग आज शनिवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे देश के पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान करने वाला है। तारीखों की घोषणा से ठीक पहले पंजाब में चन्नी सरकार ने बड़ा फैसला करते हुए पंजाब सरकार ने डीजीपी (डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस) सिद्धार्थ चट्टोपाध्याय को हटा दिया है।