हनी पूर्व सीएम चन्नी की साली का बेटा है। 18 जनवरी को उसके घर से करीब आठ करोड़ कैश मिले थे, जबकि उसके दोस्त के घर से दो करोड़। हनी की गिरफ्तारी के बाद चन्नी की खूब किरकिरी हुई। चुनाव में विपक्षी नेताओं ने उन्हें चौतरफा घेरा।
पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के बाद मुख्यमंत्री भगवंत मान एक के बाद एक घोषणाएं करने में लगे हुए हैं। इसी बीच बुधवार को उन्होंने एक बड़ा फैसला लिया। जिससे इस साल प्रदेश के निजी स्कूल अपनी फीस नहीं बढ़ा सकेंगे।
सीएम मनोहर लाल ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान पर तंज कसते हुए कहा कि केंद्र से पैसा लेकर राजनीति करना बेहद शर्मनाक है। अगर राजनीति करनी है तो आप अपने दम पर करें यह अच्छी बात नहीं है। वादों को पूरा करने के लिए जब खजाने में पैसे नहीं मिले तो वे कटौरा लेकर प्रधानमंत्री के पास चले गए।
पंजाब में सत्ता संभालने के बाद सीएम भगवंत मान लगातार बड़े फैसले ले रहे हैं। सबसे पहले उन्होंने युवाओं को 25 हजार नौकरियां देने का ऐलान किया। इसमें 10 हजार भर्तियां सिर्फ पुलिस विभाग के लिए भरने का आदेश दिया है।
बैंस ने कहा कि खनन से होने वाला राजस्व माफियाओं के बजाय सीधे पंजाब सरकार को जाएगा। इससे सरकार का खजाना भी भरेगा और माफियाओं की कमर टूटेगी। इससे पहले उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा कि पंजाब में या तो मैं मंत्री पद पर रहूंगा या खनन माफिया रहेगा।
पंजाब में आप सरकार शिक्षा के लिए दिल्ली एजुकेशन मॉडल अपना रही है। इसके लिए पावरकॉम ने सरकारी स्कूल की नीलामी के लिए विज्ञापन जारी कर दिया है। शनिवार को रोपड़ की स्कूल बिल्डिंग को नीलाम किया जा रहा है।
डेरा गुरमीत राम रहीम की मुश्किलें फिर बढ़ गई हैं। बेअदबी कांड के दो मामलों में पंजाब की आप सरकार ने गुरमीत के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। पुलिस जल्द ही उसे इस मामले में पूछाताछ के लिए हिरासत में ले सकती है।
सीएम भगवंत मान ने ट्वीट कर रहा कि हमने एक और बड़ा फैसला लिया है। पंजाब के विधायकों के पेंशन फॉर्मूले में बदलाव किया जाएगा। विधायक अब सिर्फ एक ही पेंशन के पात्र होंगे। हजारों करोड़ जो बचेंगे वो जनता पर खर्च होंगे।
हरियाणा में सरकार चलाने वाले मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने राज्य में भ्रष्टाचार रोकने के लिए एक बड़ा फैसला किया है। इसके लिए एक हाई पावर कमेटी का गठन किया है। जो सिर्फ भ्रष्टाचार रोकने के लिए काम करेगी।
पंजाब सरकार के करीब-करीब सभी मंत्रियों ने अपना पदभार संभाल लिया है। लेकिन गुरुवार को राज्य के रेवेन्यू , जल आपूर्ति विभाग के मंत्री ब्रह्म शंकर जिंपा अपने कार्यालय पहुंचे। जहां उन्होंने सबसे पहले अपनी कुर्सी की पूजा कराई।