हरियाणा पुलिस ने बल्लभगढ़ से एक पाकिस्तानी महिला को गिरफ्तार किया है। जो भारतीय युवक के प्यार में इस कदर पागल हो गई कि वह अपने प्रेमी से मिलने के लिए भारत पहुंच गई। हैरानी की बात यह है कि उसे यह प्यार पबजी गेम खेलने के दौरान हुआ था।
पाकिस्तानी महिला को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने महिला को 23 जून तक ज्यूडिशियल कस्टडी में भेज दी है। महिला को 9 जून को गिरफ्तार किया गया था।