पाकिस्तानी महिला को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने महिला को 23 जून तक ज्यूडिशियल कस्टडी में भेज दी है। महिला को 9 जून को गिरफ्तार किया गया था। 

नई दिल्ली। भारत-बांग्लादेश सीमा पर अवैध घुसपैठ करते समय चीनी नगारिक के पकड़े जाने के बाद कर्नाटक पुलिस ने अवैध ढंग से रह रही एक पाकिस्तानी महिला को गिरफ्तार किया है। पाकिस्तानी महिला के पास से भारत में बना राशन कार्ड, आधार कार्ड भी मिला है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

छह वर्षाें से भारत में रह रही थी पाकिस्तानी महिला

कनार्टक के भटकल क्षेत्र की पुलिस ने बताया कि पकड़ी गई पाकिस्तानी महिला खतीजा मेहरीन 2015 में भारत किसी एजेंट की मदद से भारत आ गई थी। वह भटकल में नवयाता काॅलोनी में अपने पति और तीन बच्चों के साथ रह रही थी। उसके पास बच्चों के जन्म प्रमाण-पत्र, राशन कार्ड, आधार कार्ड सब हैं। 

भटकल पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, मिली ज्यूडिशियल कस्टडी

पाकिस्तानी महिला को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने महिला को 23 जून तक ज्यूडिशियल कस्टडी में भेज दी है। महिला को 9 जून को गिरफ्तार किया गया था।