उत्तराखंड में भगवान बाबा केदारनाथ मंदिर (baba kedarnath dham) के कपाट मंगलवार सुबह खोल दिए गए हैं। इस मौके पर पूर मंदिर परिसर को फूलों से सजाया गया। ग्याहरवें ज्योतिर्लिंग की पहली पूजा सीएम पुष्कर सिंह धामी ने पीएम नरेंद्र मोदी के नाम से की।
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि समय के साथ शिक्षा में इनोवेशन बहुत जरूरी है। ज्ञान और शिक्षा सिर्फ किताबी नहीं हो सकते हैं। शिक्षा का मकसद व्यक्ति के हर आयाम का सन्तुलित विकास करना है।
बजट सत्र शुरू होने से पहले सीएम पुष्कर सिंह धामी ने विधानसभा सदस्यता की शपथ ली। उनके लिए चंपावत से विधायक कैलाश चंद गहतोड़ी ने इस्तीफा देकर सीट को खाली किया था।
उत्तराखंड की चंपावत विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में सीएम पुष्कर सिंह धामी ने बाजी मार ली है। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी निर्मला गहतोड़ी को भारी मतों से हराया है।
23 मार्च धामी दूसरी बार राज्य के मुख्यमंत्री बने। 21 अप्रैल को कैलाश गहतोड़ी ने अपनी सीट छोड़कर धामी के उपचुनाव लड़ने का रास्ता साफ किया। 31 मई को चंपावत विधानसभा उपचुनाव हुए। जिसमें करीब 64 फीसदी वोट पड़े।
उत्तराखंड में चंपावत उपचुनाव को लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ ने पुष्कर सिंह धामी के पक्ष में एक रैली को संबोधित किया।
विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने 70 में से 47 सीटें जीतकर सरकार बनाई है। लेकिन मुख्यमंत्री खटीमा से चुनाव हार गए थे। उन्हें छह महीने के अंदर विधानसभा की सदस्यता लेनी पड़ेगी। अभी तक सभी के मन में सवाल था कि आखिर वे किस सीट से उपचुनाव लड़ेंगे।
मंत्रिमंडल के मंत्रियों को जब विभागों का बंटवारा हो रहा था, तब आपत्ति भी देखने को मिली। एक घंटे के लिए विभागों का बंटवारा रोक दिया गया। लेकिन बाद में सभी मंत्रियों की जिम्मेदारी का ऐलान कर दिया गया। वरिष्ठता और अनुभव को प्राथमिकता दी गई है।
इन बार कैबिनेट में तीन नए चेहरे शामिल किए गए हैं। इनमें पिछली बार विधानसभा अध्यक्ष रहे प्रेमचंद अग्रवाल, पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा के बेटे सौरभ बहुगुणा और चंदन राम दास शामिल हैं।
Uttrakhand CM 2022: पुष्कर सिंह धामी (Pushkar Singh Dhami) ने पहली बार जुलाई 2021 में उत्तराखंड (Uttrakhand) के तत्कालीन मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत (Tirath Singh Rawat) के इस्तीफा देने के बाद राज्य के मुख्यमंत्री पद की कमान संभाली थी और अब करीब दस महीने बाद चुनाव हारने के बावजूद दूसरी बार भाजपा ने उन पर भरोसा जताया है।