उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सिल्कयारा में सुरंग में फंसे लोगों को बचाने के लिए चलाए जा रहे अभियान को देखने पहुंचे। वह 24 घंटे से कैम्प किए हुए हैं।
PM मोदी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से फोन कर उत्तरकाशी के सिल्क्यारा के पास टनल में फँसे श्रमिकों को सुरक्षित निकालने के लिए जारी राहत और बचाव कार्यों के बारे में जानकारी ली।
केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने आज उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ सिलक्यारा का दौरा कर सुरंग के भीतर जाकर घटनास्थल का जायजा लिया और सुरंग परियोजना व रेस्क्यू अभियान में जुटे लोगों से इस हादसे व बचाव अभियान के बारे में जानकारी ली।
उत्तराखंड के उत्तरकाशी में सिल्क्यारा से डंडालगांव तक निर्माणाधीन सुरंग का एक हिस्सा 12 नवंबर 2023 को ढह गया, जिसमें लगभग 40 मजदूर फंस गए। CM धामी ने सिलक्यारा पहुंचकर मौके का जायजा लिया और अधिकारियों के साथ बचाव और राहत कार्यों की समीक्षा की।
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर शहीद स्थल कचहरी परिसर देहरादून में उत्तराखण्ड राज्य के आन्दोलनकारी शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने तीन दिवसीय मुंबई दौरे पर आज प्रातः काल भ्रमण के दौरान उत्साह एवं उमंग से भरे हुए मुंबई वासियों के साथ योग एवं सूर्य नमस्कार किया।
उत्तराखंड सीएम पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को प्रदेश में डिजिटल नवाचार से सुशासन की ओर के तहत कई ऐप और पोर्टल की शुरुआत की।
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में रेल भवन पहुंचकर केंद्रीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव से भेंट कर प्रदेश में सुदृढ़ रेल कनेक्टिविटी के सम्बन्ध में विस्तार से चर्चा की।
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री 1 नवंबर को गुजरात के दौरे पर थे।उन्होंने अहमदाबाद में उत्तराखण्ड सेवा समिति के प्रतिनिधियों से भेंट की। साथ ही अपने राज्ये में आने का निमंत्रण दिया और प्रवासी उत्तराखण्डवासियों से राज्य के विकास में सहयोगी बनने की अपेक्षा की।
उत्तराखण्ड में आगामी दिसंबर माह में होने वाले ग्लोबल इन्वेस्टर समिट को लेकर गुरुवार को चेन्नई में आयोजित रोड शो में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रतिभाग किया। इस दौरान उन्होंने कहा- 'उत्तराखंड और तमिल संगमम को आगे बढ़ाया जाएगा'।