यूपी में विधानसभा के मानसून सत्र के पहले दिन सभी सदस्यों ने पूर्व विधायक अरविंद गिरी के निधन पर शोक व्यक्त किया। वहीं समाजवादी पार्टी ने सत्र का बहिष्कार किया और पदयात्रा रोके जाने से सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में सड़क पर ही धरने पर बैठ गए। उसके बाद सपाइयों ने धरनास्थल से ही शोक व्यक्त किया जिसके कुछ देर बाद सपा का धरना समाप्त हो गया।