अयोध्या में राम जन्मभूमी का पूजन 5 अगस्त बुधवार को बड़े ही भव्यता के साथ किया जाना है। इसकी तैयारियां जोर शोर पर हैं। इसी बीच कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने मंगलवार को राम मंदिर भूमि पूजन को लेकर ट्वीट किया। उन्होंने भगवान राम को सरलता, साहस, संयम, त्याग, वचनवद्धता, दीनबंधु राम नाम का सार बताया।