बिजनौर: प्रियंका गांधी ने कहा, जनता ने मोदी को दो बार चुना, क्योंकि उनसे लोगों को कुछ उम्मीद रही होगी

Feb 15 2021, 02:26 PM IST

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले के चांदपुर में हैं। उन्होंने किसानों को संबोधित किया। प्रियंका गांधी ने कहा कि पीएम मोदी को दो बार जनता ने चुना, क्योंकि उनसे लोगों को कुछ उम्मीद रही होगी। लेकिन आज उनके राज में कुछ नहीं हो रहा है। इससे पहले कांग्रेस के ट्विटर अकाउंट से दो तस्वीरें शेयर की गईं। तस्वीरों में दिख रहा है कि प्रियंका चांदपुर जाते हुए हापुड़ में कुछ समय के लिए रुकीं। पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका फूलों की मालाओं से स्वागत किया था।