कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के पति रॉबर्ट वाड्रा को पीठ और पैरों में दर्द की शिकायत के बाद सोमवार देर शाम नोएडा के सेक्टर 11 स्थित मेट्रो अस्पताल में भर्ती किया गया। जहां उनका ऑर्थोपेडिक विभाग में इलाज चल रहा है। इस दौरान प्रियंका पूरी रात पति के साथ अस्पताल में ही रहीं।
प्रियंका ने तंज कसते हुए कहा, 'अर्थव्यवस्था ढही जा रही है। आपका काम उसको सुधारना है न कि कॉमेडी सर्कस चलाना।
कांग्रेस की ओर से दिग्गज नेताओं में महज राहुल गांधी ही हरियाणा में चुनावी प्रचार में उतरे हैं, हालांकि राहुल गांधी की रैली पहले महज एक ही थी, लेकिन शुक्रवार को सोनिया गांधी के महेंद्रगढ़ कार्यक्रम कैंसिल हो जाने के चलते उन्होंने जाकर संबोधित किया।
यूपी में 25 हजार होमगार्डों को सेवा से हटाए जाने के बाद कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने बुधवार को सवाल खड़ा करते हुए कहा-योगी सरकार पर आखिर कौन सा फितूर सवार है। जिसके चलते वह इस तरह का कदम उठा रही है।
महाराष्ट्र और हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए 21 अक्टूबर को मतदान होना है। विदेश दौरे से लौटे कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मतदान से कुछ दिन पहले पार्टी को चुनाव प्रचार में जान फूंकने की कोशिश की है।
कांग्रेस नेता और पूर्व सांसद राजकुमारी रत्ना सिंह मंगलवार को अपने समर्थकों के साथ बीजेपी में शामिल हो गईं। इनकी मौजूदगी में आज ही सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रतापगढ़ में एक जनसभा भी की।
प्रियंका चोपड़ा की आखिरी बॉलीवुड फिल्म 2016 में आई 'जय गंगाजल' थी। प्रकाश झा के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म के बाद प्रियंका हॉलीवुड चली गई थीं और वहां उन्होंने टीवी सीरिज क्वांटिको के अलावा हॉलीवुड फिल्म 'बेवॉच' में भी काम किया।
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने रविवार को केंद्रीय कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद के आर्थिक मंदी पर दिए तर्क को लेकर तंज कसा। प्रियंका ने कहा कि मंत्री जी (रविशंकर प्रसाद) को फिल्मों के मुनाफे की परवाह है।
प्रियंका चोपड़ा जोनस ने फिल्म 'द स्काई इज पिंक' से बॉलीवुड में तीन साल बाद वापसी की। मूवी को दर्शकों से अच्छा खासा रिस्पांस मिला लेकिन बॉक्स ऑफिस पर इसकी पहले दिन ही रफ्तार धीमी दिखी।
प्रियंका चोपड़ा ने शोनाली बोस के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'द स्काई इज पिंक' से बॉलीवुड में तीन साल बाद वापसी की है। आखिरी बार उन्हें 2016 में रिलीज हुई फिल्म 'जय गंगाजल' में देखा गया था। इसे प्रकाश झां ने डायरेक्ट किया था। मूवी में अपने दमदार किरदार से एक्ट्रेस ने खूब वाह-वाही बटोरी थी।