धन, सुख और समृद्धि बढ़ाने के लिए फेंगशुई में कई सटीक उपाय बताए गए हैं। इन उपायों को करने से पॉजिटिव परिणाम भी मिलते हैं। पिछले कुछ समय से फेंगशुई के इन उपायों का प्रचलन भी काफी बढ़ गया है।
फेंगशुई एक चाइनीज शब्द है जिसका अर्थ है वायु और जल। फेंगशुई चीन का वास्तु शास्त्र है। घरों का निर्माण किस प्रकार करें, कैसे घरों को सुंदर बनाएं, घरों में क्या-क्या सामान होना चाहिए ऐसी बातों के उत्तर मिलते हैं फेंगशुई में।
फेंगशुई चीन के अलावा भी बाकी सारे देशों में लोकप्रिय है। इसे चीन की दार्शनिक जीवन शैली भी कहा जा सकता है। भारतीय बाजारों में भी फेंगशुई से संबंधित अधिकांश वस्तुएं आसानी से मिल ही जाती हैं
फेंगशुई में ऐसी अनेक चीजों का जिक्र है, जिन्हें घर में रखने से बहुत सी परेशानियों से छुटकारा मिल जाता है। फेंगशुई का नेवला भी इन्हीं चीजों में से एक है। इस नेवले को घर या ऑफिस में रखने से पॉजिटिव एनर्जी मिलती है और सभी काम आसानी से हो जाते हैं।