भारतीय मौसम विज्ञान विभाग(IMD) ने मौसम में बदलाव को देखते हुए कई राज्यों में हल्की और भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इस बीच गुजरात में समुद्र में कई नावों के डूबने की खबर है। बताया जाता है कि कई मछुआरे लापता है। IMD ने बताया कि उत्तर आंध्र प्रदेश और ओडिशा तट के आसपास के इलाकों में एक डीप डिप्रेशन के चलते चक्रवात जोवाड़ (Cyclone Jawad) बन रहा है। यह भी आने वाले दिनों में अपना असर दिखाएगा।
भारतीय मौसम विभाग(IMD) ने मुंबई सहित तटीय जिलों में भारी बारिश(heavy rain) का अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा मध्य और उत्तर भारत में भी बारिश का दौर बना रहेगा।
उत्तरभारत में फिर से भारी और लैंडस्लाइडिंग की चेतावनी जारी की गई है। हिमाचल प्रदेश में बड़ी संख्या में पर्यटक फंसे हुए हैं। चंडीगढ़-मनाली स्टेट हाईवे बंद है। जम्मू-कश्मीर में भी यही हाल है।
महाराष्ट्र और कर्नाटक के बीच तटीय क्षेत्रों में कम दबाव का क्षेत्र बनने से मध्य महाराष्ट्र, कोंकण और गोवा में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। मध्यभारत में भी जबर्दस्त बारिश के आसार हैं। जानिए क्या कहती है भारतीय मौसम विभाग की भविष्यवाणी..
देशभर में मानसून फिर से जोर पकड़ रहा है। भारतीय मौसम विभाग ने महाराष्ट्र, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, बिहार, उत्तर के अलावा उत्तर भारत के कई हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी दी है।
बिहार और हिमाचल में तबाही की बाढ़ लाने वाला मानसून फिर कई जगहों पर भारी बारिश करा सकता है। मुंबई में हाईटाइड की चेतावनी दी गई है। दिल्ली में हल्की बारिश होगी, तो मप्र, छग सहित उत्तर भारत के कुछ राज्यों में भारी बारिश के आसार हैं।
रविवार को यूपी, राजस्थान और मध्य प्रदेश में बिजली गिरने की अलग-अलग घटनाओं में 67 लोगों की मौत की खबर है। इस बीच मानसून एक बार फिर सक्रिय हो उठा है। मौसम विभाग ने दिल्ली सहित उत्तर भारत में भारी बारिश की भविष्यवाणी की है। कई राज्यों में बिजली गिरने की आशंका भी जताई है।
मानसून की चाल प्रभावित होने से उत्तर पश्चिम, मध्य और दक्षिण भारत में अगले 4-5 दिनों तक बारिश की गतिविधियां नहीं दिखाई देंगी। जबकि पूर्वोत्तर भारत में 2-3 दिनों तक भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।
देश के पूर्वी हिस्से में मानसून पूरी तरह सक्रिय होने से लगातार बारिश हो रही है। भारतीय मौसम विभाग ने अगले 3-4 दिनों में पूर्वी, मध्य और उत्तर पूर्वी भारत के अधिकांश हिस्से में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। हालांकि मानसून की रफ्तार कम होने से इसके दिल्ली में पहुंचने का समय कुछ दिन आगे टल गया है।
दक्षिण पश्चिम मानसून ने देश के 80% हिस्से को कवर कर लिया है। हालांकि अब इसकी रफ्तार धीमी होने से उत्तरभारत के कई हिस्सों को थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है। जानते हैं भारतीय मौसम विभाग की भविष्यवाणी...