बिहार के बाहुबली MLA अनंत सिंह ने 6 दिन तक पुलिस से भागने के बाद आखिरकार शुक्रवार को सरेंडर कर दिया। मोकामा से MLA अनंत सिंह ने दिल्ली की साकेत कोर्ट में सरेंडर कर दिया। गौरतलब है कि 17 अगस्त को अनंत सिंह के घर पर पुलिस ने छापा मारा था। वहां से एक AK 4 सहित दो ग्रेनेड और गोलियां बरामद हुई थीं। अनंत सिंह कभी नितीश के करीब रहे।