बदलाव के तहत अब ऑनलाइन फॉर्म में अन्य कारण को भी जोड़ा गया है। पहले सिर्फ दो कारणों का विकल्प दिया गया था। अन्य कारणों को जोड़ते हुए नीतीश सरकार ने लोगों को बड़ी राहत दी है।
बिहार बोर्ड मैट्रिक यानी 10वीं की परीक्षाओं का आयोजन 17 फरवरी 2020 से 25 फरवरी 2020 तक किया गया था। इस साल बिहार बोर्ड 10वीं की परीक्षा में करीब 15 लाख छात्रों ने भाग लिया था।
बिहार में कोरोना के 37 और नए मरीज मिले हैं। इन 37 मरीजों के साथ ही राज्य में कोरोना के मरीजों की कुल संख्या बढ़कर 1363 हो गई है। बिहार के सभी जिले कोरोना की चपेट में हैं। पटना में सबसे ज्यादा मरीज हैं।
बिहार के सीएम नीतीश कुमार भले ही राज्य में लॉ एंड ऑर्डर की बात करते हों, लेकिन अपराध की घटनाएं उनके दावों को खोखला साबित करती रही है। उन्हीं की पार्टी का एक नेता अपने दो अन्य साथियों के साथ हथियारों के जखीरे के साथ गिरफ्तार हुआ है।
बेटियों को बोझ समझने वाले लोगों के लिए यह कहानी मिसाल है। लॉकडाउन के कारण हरियाणा में फंसे बीमार पिता को जब घर तक लाने का कोई जुगाड़ नहीं हुआ तो 15 साल की ज्योति पिता को साइकिल से गुड़गांव से दरभंगा ले आई।
कोरोना लॉकडाउन के चलते मुंबई में फंसे कर्नाटक के मजदूरों को घर पहुंचाने के बाद अब सोनू सूद ने दूसरे राज्यों के मजदूरों की मदद जिम्मा उठाया है। शनिवार को उन्होंने यूपी, बिहार और झारखंड के प्रवासी मजदूरों से भरी बसों को मुंबई से रवाना किया।
बिहार में कोरोना के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। आज दिन के पहले अपडेट में राज्य में एक साथ कोरोना के 46 नए मरीज मिले। इन 46 मरीजों के साथ ही राज्य में कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़कर 1079 हो गई है।
लॉकडाउन के बीच बिहार में सोशल मीडिया पर नेता और अधिकारियों को धमकी देने की चलन तेज हो गया है। बीते दिनों दरभंगा के डीएम के साथ-साथ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भी धमकी दी गई थी। अब बीजेपी के एमएलसी को जिंदा जलाकर मार देने की धमकी दी गई है।
बाइक सवार दो अपराधियों ने वारदात को अंजाम दिया। मुखिया पति को नजदीक से चार गोलियां मारी गईं। गोली लगते ही मुखिया पति सड़क पर गिर पड़े।
बिहार में कोरोना के मरीजों की संख्या एक हजार के पार हो गई है। आज दिन के पहले अपडेट में राज्य में कोरोना के छह नए मरीज मिले। छह नए मरीजों के साथ कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 1005 हो गई है।