बिहार में कोरोना के मरीजों की संख्या लगतार बढ़ रही है। आज सुबह से अभी तक राज्य में कोरोना के 13 नए मरीज मिले। इन 13 नए मरीजों के साथ ही राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 563 हो गई है।
एक तरफ जहां लॉकडाउन के कारण दूसरे राज्यों में फंसे बिहार के मजदूर वापस घर आ रहे हैं, वहीं दूसरी ओर बिहार के मजदूर वापस अपने काम पर भी जाने लगे हैं। मजदूरों के पलायन का सिलसिला खगड़िया से शुरू हुआ है, जिले के 222 मजदूर स्पेशल ट्रेन से तेलंगाना गए।
कोरोना की जद में बिहार के 32 जिले हैं। 102 मरीजों के साथ मुंगेर राज्य का बड़ा कोरोना हॉटस्पॉट है। संक्रमितों में से 30 स्वस्थ हो चुके हैं।
मजदूरों का कहना था कि वह तीन दिन से पैदल चलकर यहां तक आए हैं। एसडीएम एकता सिंह का कहना है कि प्रवासी मजदूरों को समझाया जा रहा है। उनके जाने की व्यवस्था भी की जा रही है। कोरोना वायरस को रोकने के उद्देश्य से इन्हें बॉर्डर पर रोका गया है।
क्रू में शामिल लोगों ने बताया कि स्थानीय सुशील सिंह और सिंटू सिंह स्कूल में पहुंच कर यूनिट की लड़कियों का वीडियो बना रहा था। विरोध करने पर मारपीट की गई। यूनिट की महिलाओं के साथ भी धक्का-मुक्की की।
पुराने विवाद में सत्ताधारी जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के नेता ने दूसरे गांव में पहुंचकर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाई। गोलीबारी में चार लोग जख्मी हो गए। जिसमें अभी तक दो की मौत हो चुकी है।
बिहार में लाए जा रहे प्रवासी मजूदरों को 21 दिनों तक क्वारेंटाइन सेंटर में रखा जा रहा है। प्रशासन का दावा है कि इन सेंटरों पर पूरी व्यवस्था की गई है। लेकिन हकीकत कुछ और ही है।
कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए 24 मार्च से जारी लॉकडाउन में पूरे देश में कल-कारखाने बंद है। सड़कों पर वाहनों की आवाजाही भी कम हुई है। ऐसे में प्रदूषण का स्तर कम हुआ है। जिसका नतीजा भी अब दिखने लगा है।
फेसबुक पर एक युवक ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की हत्या करने की धमकी दी थी। मामले की छानबीन के बाद सोमवार को यूपी पुलिस ने मामले में बिहार पुलिस के एक जवान को गिरफ्तार किया है।
पढ़ाई, काम सहित अन्य काम से दूसरे राज्यों में फंसे बिहार के लोगों के स्पेशल ट्रेन से बुलाए जाने का सिलसिला शुरू हो गया है। इस बीच ऐसे लोगों से रेल किराया लिए जाने की चर्चा तेज है। जिस पर विपक्षी दल सरकार को घेर रहे हैं। इस बीच सीएम नीतीश ने रेल किराया और 500 रुपए अतिरिक्त देने की घोषणा की है।