NIA ने आधी रात को छापा क्यों मारा? क्या उनके पास पुलिस की अनुमति थी? मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थानीय लोगों ने उसी तरह प्रतिक्रिया व्यक्त की जैसे आधी रात को कोई अन्य अजनबी वहां आया होता।
लोकसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी को तगड़ा झटका लगा है। खजुराहो सीट से सपा की प्रत्याशी मीरा यादव का नामांकन फॉर्म रिजेक्ट हो गया है। इससे सीधे तौर पर बीजेपी प्रत्याशी वीडी शर्मा को फायदा होगा।
बालियान मुजफ्फरनगर के खतौली क्षेत्र में प्रचार के लिए निकले थे कि गाड़ियों पर अचानक से पथराव होने लगा। कई गाड़ियों को तोड़ दिया गया। खतौली क्षेत्र के मडगांव में यह हमला किया गया है।
दिल्ली के सांसद हंसराज हंस को इस बार पंजाब से इस बार प्रत्याशी बनाया गया है। पंजाब के गुरदासपुर से सांसद सन्नी देओल का टिकट काट दिया गया है।
लोकदल ही एक ऐसी पार्टी है। जिसके खाते में 1977 के लोकसभा चुनाव में यूपी की 100 फीसदी सीटें जीतने का कीर्तिमान दर्ज है।
लोकसभा चुनाव में छत्तीसगढ़ में भाजपा स्टार प्रचारकों की लिस्ट में भाजपा से तीन सबसे बड़े नाम शामिल हैं। प्रदेश में स्टार प्रचारकों के नाम में पीएम मोदी, अमित शाह और जेपी नड्डा का नाम है। इसके अलावा कई और बड़े नाम भी स्टार प्रचारकों में हैं।
रेखा पात्रा, संदेशखाली में हुए महिला उत्पीड़न की घटनाओं की पीड़िता हैं। बीजेपी ने पश्चिम बंगाल के बशीरहाट लोकसभा क्षेत्र से उनको प्रत्याशी बनाया है।
हेगड़े छह बार से सांसद हैं लेकिन इस बार विवादित बयान देकर फंस गए और भाजपा ने रमेश बिधूड़ी, प्रज्ञा ठाकुर की तरह अपने इस बड़बोल सांसद को भी घर बैठा दिया है।
कांग्रेस छोड़कर कुछ घंटे पहले ही बीजेपी ज्वाइन करने वाले नवीन जिंदल को कुरुक्षेत्र से उम्मीदवार बनाया गया है।
नवीन जिंदल की बीजेपी में ज्वाइनिंग, इंडियन एयरफोर्स के पूर्व चीफ आरकेएस भदौरिया के बीजेपी में शामिल होने के बाद हुई।