बीजेपी सांसद उपेंद्र सिंह रावत का सोशल मीडिया पर एक कथित अश्लील वीडियो उनका टिकट ऐलान होने के बाद सामने आया।
करीब दो महीने बाद लोकसभा चुनाव हो सकते हैं। पीएम मोदी ने चुनावी दौरा शुरू कर दिया है। इस बीच प्रधानमंत्री 12 मार्च को राजस्थान जाने वाले हैं, जिसके चलते कांग्रेस नेताओं में खलबली मची गई है।
आरएसएस से बीजेपी की राजनीति में आए पेशे से डॉक्टर, हर्षवर्धन करीब तीन दशक तक राजनीति में सक्रिय रहे हैं। टिकट नहीं मिलने के बाद अपने संन्यास का ऐलान करते हुए उन्होंने ट्वीटर पर पोस्ट किया है।
बीजेपी ने केरल राज्य से 12 उम्मीदवारों को लोकसभा की टिकट दी है, जिसमें से अब्दुल सलाम एकमात्र मुस्लिम उम्मीदवार बनकर उभरे हैं। इसका एक कारण ये भी है कि अब्दुल सलाम की गिनती एक सेकुलर फेस में आती है।
BJP पार्टी ने देश भर में अपने 195 दावेदारों की सूची तैयार की है। इसमें 34 केंद्रीय मंत्री, 2 पूर्व मुख्यमंत्री, 28 महिला उम्मीदवार, 47 युवा उम्मीदवार, 27 अनुसूचित जाति के उम्मीदवार शामिल हैं।
पहली लिस्ट में पूर्वोत्तर राज्य अरुणाचल प्रदेश, असम के अलावा गोवा, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, दमन और दीव के लोकसभा सीटों पर भी प्रत्याशी घोषित कर दिया है। त्रिपुरा और जम्मू-कश्मीर में भी प्रत्याशी उतारा गया है।
पीडब्ल्यूडी मंत्री विक्रमादित्य सिंह दिल्ली प्रवास पर हैं। वह हरियाणा में अयोग्य विधायकों से मुलाकात करने के बाद दिल्ली में हैं और बीजेपी के शीर्ष नेतृत्व के संपर्क में हैं।
पूर्व मंत्री और बीजेपी के दिग्गज यशवंत सिन्हा के बेटे जयंत सिन्हा ने चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया है। बीजेपी शीर्ष नेतृत्व से उन्होंने चुनावी जिम्मेदारियों से कार्यमुक्त होने की बात कही है।
हाल ही में इंडिया टीवी-CNX ने लोकसभा चुनाव से पहले बंगाल को लेकर एक सर्वे किया है।आपको बता दें कि इंडिया टीवी-CNX ने पश्चिम बंगाल के सभी 42 लोकसभा क्षेत्रों में 5 से 23 फरवरी के बीच ओपिनियन पोल कराया गया था।
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन का आज शुक्रवार (1 मार्च) को जन्मदिन है। इस मौके पर बीजेपी ने एमके स्टालिन को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उन पर कटाक्ष किया।