बता दें कि जावेद मियांदाद रिश्ते में इंडिया के टॉप मोस्ट टेररिस्ट दाऊद इब्राहिम के सम्बधी लगते हैं। उन्होंने इंटरव्यू में दाऊद इब्राहिम के साथ अपने पारिवारिक संबंधों के बारे में भी बात की।
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने सिंगापुर में कहा कि पाकिस्तान आतंकवाद को उद्योग के स्तर पर प्रायोजित कर रहा है। उन्होंने अरुणाचल प्रदेश पर चीन के दावों को हास्यास्पद बताया।
8 मार्च को खत्म हुए हफ्ते में देश का विदेशी मुद्रा भंडार 10.47 अरब डॉलर बढ़कर 636.095 अरब डॉलर हो गया। 14 जुलाई 2023 को समाप्त सप्ताह के बाद ये अब तक का सबसे बड़ा उछाल है।
भारत के पश्चिम बंगाल में भारत की पहली अंडर वॉटर मेट्रो रेल लॉन्च हो चुकी है। ये देश की बहुत बड़ी उपलब्धि है। जब पाकिस्तान के लोगों ने ये अंडर वाटर मेट्रो रेल देखी तो उनको जैसे यकीन ही नहीं हुआ। वे पूछ रहे थे ये वाकई भारत में है। वीडियो वायरल हो रहा।
पीएम मोदी ने तमिलनाडु में विपक्षी दलों पर काफी आक्रामक रूप अख्तियार कर जमकर हमला किया। पीएम ने देश से बाहर सुरक्षित रूप से वापस लाए लोगों का उदाहरण दिया।
Pro wrestling Championship 2024: भारतीय पहलवान संग्राम सिंह ने 6 साल बाद कुश्ती में धमाकेदार वापसी की और प्रो रेसलिंग चैंपियनशिप 2024 में गोल्ड मेडल हासिल किया।
अमेरिका के न्यूयॉर्क में टी20 वर्ल्ड कप 2024 का भारत बनाम पाकिस्तान मैच खेला जाएगा। इसके टिकट के लिए मारामारी चल रही है।
सीमा सुरक्षा बल (BSF) के अधिकारियों ने बताया कि पाकिस्तानी नागरिक अनजाने में भारतीय क्षेत्र में घुस आया था और उसके पास से कुछ भी आपत्तिजनक नहीं मिला।
जम्मू कश्मीर में पुलवामा हमले में मारे गए 40 शहीदों को आज श्रद्धांजलि देने का दिन है। पुलवामा में जवानों से भरी बस पर आतंकी हमला हुआ था। इसके बाद भारत ने एयरस्ट्राइक कर जवानों की शहादत का बदला लिया था।
AEW&C विमान के मामले में चीन और पाकिस्तान के आगे निकलने के बाद भारत ने भी इस क्षेत्र में पहल किया है। आने वाले समय में भारतीय वायु सेना को 12 AEW&C विमान मिलेंगे।